अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शून्य पर आउट हो गए। यह पहली बार है जब वो पाक के खिलाफ खाता भी न खोल पाए हो।
इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए। वो पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार शून्य पर आउट हुए है। तो चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है?
पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हुए अभिषेक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले रहे मैच में टीम इंडिया की शुरुआत बहुत खराब रही। बीमारी के बाद वापस आ रहे अभिषेक शर्मा की काफी चर्चा हो रही थी।
क्योंकि, उन्होंने जिस तरह से इस टूर्नामेंट के पहले बल्लेबाजी की थी उसको देखते हुए लग रहा था कि वो वैसे हो इस बार डॉमिनेट करेंगे।हालांकि अब तक उनका इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खुला अब तक अभिषेक का खाता
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वो खाता खोले बिना ही आउट हो गए। अभिषेक पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का शिकार बने।
बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो मिड ऑन पर शाहीन अफरीदी को कैच थमा बैठे। वो पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार जीरो रन पर आउट हुए है।
अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के मैच में भी शून्य पर आउट हो गए थे। वो अब इस टूर्नामेंट में खाता भी नहीं खोल पाए हैं।
ऐसा रहा है अभिषेक का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उन्होंने एशिया कप में खेले 3 मैचों में शानदार बल्लेबाजी की थी।
अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले 4 मैचों में 27.5 की औसत और 178 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया है और उनका हाईएस्ट स्कोर 74 रन है।
मैच– 4
इनिंग्स– 4
एवरेज– 27.5
स्ट्राइक रेट– 178
रन– 110
हाईएस्ट स्कोर– 74
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

