टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब दो हफ्ते का समय बचा है। लेकिन खिलाड़ियों की चोट ने इस टूर्नामेंट को थोड़ा फीका कर दिया है और टीमों की टेंशन बढ़ा दी है। न्यूज़ीलैंड की टीम भारत में व्हाइट बॉल की सीरीज़ खेल रही है, लेकिन उन्हें बड़ा झटका लगा है।
उनके दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ चोट के चलते भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर अब इस खिलाड़ी को मौका दिया गया है।
एडम मिल्ने बाहर, काइल जैमीसन को मिला मौका

न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ एडम मिल्ने हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। वह एसए20 में सनराइज़र्स ईस्टर्न केप से खेलते समय इंजर्ड हो गए थे और अब उनकी जगह पर तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर काइल जैमीसन को शामिल किया गया है। काइल पहले से ही स्क्वाड के ट्रैवलिंग रिज़र्व में थे और अब ओरिजिनल टीम में शामिल हो गए हैं।
काइल जैमीसन इस समय इंडिया में हैं और व्हाइट बॉल सीरीज़ में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने इंडिया के खिलाफ़ काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह भी कुछ समय पहले ही अपनी चोट से पूरी तरह से ठीक हुए हैं।
चोटों से परेशान न्यूज़ीलैंड टीम
न्यूज़ीलैंड की टीम इस समय चोटों से जूझ रही है। एडम मिल्ने से पहले भी उनके कई और महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं, जिसके चलते वे बाहर हो गए हैं। विल ओ’रूर्के, ब्लेयर टिकनर, नेथन स्मिथ और बेन सीयर्स पहले से ही चोटिल चल रहे थे और सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे और इसमें एक नाम एडम मिल्ने का भी जुड़ गया है।
फर्ग्यूसन और हेनरी टी20 वर्ल्ड कप के बीच ले सकते हैं पैटरनिटी लीव
न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, मार्क चैपमैन और तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी ने हाल ही में चोट के बाद वापसी की है। यही नहीं, तेज़ गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन भी अभी तक अपनी इंजरी से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं।
वह इस समय काफ़ इंजरी से जूझ रहे हैं और उनके जल्द ही फिट होने की संभावना जताई जा रही है। फर्ग्यूसन और हेनरी पिता बनने वाले हैं और वे टी20 वर्ल्ड कप में कुछ दिन के लिए पैटरनिटी लीव पर जाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूज़ीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

