T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज 11 फरवरी को 14 वां मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज अपने इस मैच से ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत भी करने वाली है। जबकि दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम एक बार फिर से पलटवार के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं इससे पहले अपने पहले मैच में आयरिश टीम को हार का सामना करना पड़ा था। आइए इस मैच से जुड़ी अहम बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
आयरलैंड के खिलाफ अजेय रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम :-
ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की टीम के बीच अभी तक 2 टी-20 मैच खेले गए हैं। वहीं इन दोनों ही मैचों में कंगारू टीम को जीत मिली है। इसके अलावा आखिरी बार टी-20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आयरलैंड की टीम को 42 रन से हराया था।

तब इन दोनों के बीच यह मैच ब्रिसबेन में खेला गया था। इस मैच में कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम 137 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
ऐसी हो सकती है आज ऑस्ट्रेलिया की टीम :-
टी-20 विश्व कप 2026 में इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। इस बीच अब टीम के कप्तान मार्श ने पुष्टि की है कि ऑलराउंडर टिम डेविड चोट के कारण पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जबकि आयरलैंड के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी की अगुआई नाथन एलिस करते हुए दिखाई देंगे।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित एकादश : मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, एडम जैम्पा, और मैथ्यू कुहनेमन।
इस संयोजन के साथ उतर सकती है आयरलैंड की टीम :-
आयरलैंड की टीम को अपने पहले मैच में श्रीलंका की टीम के खिलाफ खेलते हुए 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में जीत के लिए मिले 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 143 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। तभी तो आज ऐसे में आयरलैंड की टीम को अपने बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

आयरलैंड की संभावित एकादश : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकार्थी, और मैथ्यू हम्फ्रीज।
ऐसी रहने वाली है आज आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच :-
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। तभी तो यहां मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो जाती है। इसके चलते हुए बाद में स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। तभी तो आज ऐसे में ये दोनों टीमें अच्छे स्पिनरों के साथ उतर सकती है। इस पिच पर सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया था।
कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 11 फरवरी को कोलंबो में मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के मैच में बारिश की संभावना नहीं है। तभी तो आज का मैच बिना किसी खलल के पूरा होने की उम्मीद है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। तभी तो आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज नजरें :-
आयरलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से उनके कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक 26.31 की बल्लेबाजी औसत से 3,894 रन बनाए हैं।

जबकि मार्क एडेयर ने आयरलैंड की तरफ से खेलते हुए 19.51 की गेंदबाजी औसत से 140 विकेट लिए हैं। इसके अलावा एडम जैम्पा ने टी-20 विश्व कप में 21 मैचों में 13.69 की गेंदबाजी औसत से 36 विकेट लिए हैं। तभी तो आज के इस मैच में वह आयरिश टीम के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

