T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज शुक्रवार, 13 फरवरी को 19 वां मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर रहेगी, तो वहीं जिम्बाब्वे की टीम आज से 18 साल पुराने इतिहास को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है।
इसके अलावा टी-20 विश्व कप में आखिरी बार जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को साल 2007 में हराया था। तब उस मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से यादगार जीत मिली थी। आइए इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
अभी तक ऑस्ट्रेलिया टीम का पलड़ा रहा है भारी :-
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच अभी तक कुल 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें कंगारू टीम ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच में जिम्बाब्वे को जीत मिली है। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच साल 2018 में खेला गया था।

तब उस मैच में ऑस्ट्रोलिया की टीम को 5 किकेट से जीत मिली थी। जबकि इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपना पहला मैच आयरलैंड की टीम से जीत लिया है। वहीं जिम्बाब्वे की टीम को भी ओमान क्रिकेट टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत मिली है।
ऐसी हो सकती है आज ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन :-
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय अपने चोटिल खिलाड़ियों की वजह से काफी परेशान चल रही है। क्यूंकि चोट के चलते हुए ही कप्तान मिचेल मार्श आयरलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेले थे। तब उनकी जगह पर ट्रेविस हेड ने टीम की कप्तानी की थी। इसके अलावा वह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से भी बाहर हो सकते हैं। तभी तो अब ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर ही टीम की जिम्मेदारी रहेगी।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन और एडम जैम्पा।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है जिम्बाब्वे की टीम :-
जिम्बाब्वे टीम के गेंदबाजों ने पिछले मैच में ओमान टीम के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया था। तभी तो अब ऐसे में आज भी कंगारू टीम के खिलाफ उनसे उसी प्रदर्शन की आस होगी। इसके अलावा टीम के कप्तान सिकंदर रजा से भी टीम को काफी उम्मीदें रहेंगी। क्यूंकि वह जरुरत पड़ने पर अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं।

जिम्बाब्वे की संभावित एकादश : ब्रायन बेनेट, ताडिवानाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
ऐसी रहेगी आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच :-
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। तभी तो यहां मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो जाती है।

इसके चलते हुए बाद में स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। तभी तो आज ऐसे में ये दोनों टीमें अच्छे स्पिनरों के साथ उतर सकती है। इस पिच पर सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया था।
कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 13 फरवरी को कोलंबो में मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के मैच में बारिश की संभावना नहीं है। तभी तो आज का मैच बिना किसी खलल के पूरा होने की उम्मीद है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। तभी तो आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज नजरें :-
मार्कस स्टोइनिस ने अपने पिछले मैच 29 गेंदों में 45 रन बनाए थे। इसके अलावा उनके बल्ले से पिछले 8 मैचों में 157 रन बनाए थे। उनके अलावा जिम्बाब्वे टीम के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने पिछले 10 मैचों में 342 रन बनाए हैं। उनके अलावा अन्य खिलाड़ी सिकंदर रजा ने भी अपने 10 मैचों 245 रन बनाए हैं।

जबकि दूसरी तरफ गेंदबाजी में नाथन एलिस ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। वहीं रिचर्ड नगारावा ने भी अभी तक 10 मैचों में खेलते हुए 12 विकेट लिए हैं। तभी तो आज के इस मैच में भी इन सभी खिलाड़ियों पर एक बार फिर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

