जसप्रीत बुमराह इस दशक के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को बहुत से मैच जिताए हैं। कंडीशन और सिचुएशन कैसी भी हो, बुमराह हमेशा अपनी टीम के लिए डिलीवर करते हैं। इसी वजह से ही वो दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाज हैं। वहीं दूसरी तरफ बाबर आज़म भी पाकिस्तान के बेस्ट बल्लेबाजों में से हैं। उन्होंने भी बल्ले से टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है।
हालांकि बड़े मैचों और टूर्नामेंट में वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं। लेकिन इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और बाबर आज़म का प्रदर्शन बहुत मायने रखने वाला है। जो भी इसमें अच्छा प्रदर्शन करेगा, वो अपनी टीम के जीतने के चांस बढ़ा देगा।। तो चलिए जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह और बाबर आज़म के बीच आंकड़ों में कौन बाजी मारता है
बुमराह के आगे फीके रहे हैं बल्लेबाज

जसप्रीत की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उन्होंने अनऑर्थोडॉक्स एक्शन होने के बाद भी लगातार लंबे समय तक न सिर्फ अच्छा परफॉर्म किया है बल्कि तीनों फॉर्मेट भी खेल रहे हैं। बुमराह के आगे बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी डरता है। उन्होंने कंसिस्टेंटली अपने परफॉर्मेंस से यह रुतबा हासिल किया है।
पिछले कुछ समय में उन्हें चोटों ने परेशान किया, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस में कभी कोई डिप नहीं देखने को मिला है। जितनी बार वो चोटिल हुए, वो अगली बार उससे ज्यादा अच्छे नजर आते हैं। यही उनकी खासियत है जो उन्हें सबसे अलग बनाती है।
टी20 में आउटडेटेड है बाबर आज़म का गेम
बाबर ने अपने करियर की शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन मॉडर्न डे गेम काफी बदल गया है और अब खिलाड़ी लगातार अपने आप को इवॉल्व कर रहे हैं। जबकि आज़म अपने खेल को बदलना नहीं चाहते हैं। वो नेचुरल अंदाज में खेलते हैं, लेकिन अब टी20 क्रिकेट काफी बदल चुकी है और उसमें आपको हर बॉल पर हिट करना जरूरी है।
बुमराह के सामने नहीं चलता बाबर का बल्ला
बाबर के पास पावर हिटिंग नहीं है, जिसके चलते स्टीव स्मिथ ने उनको ओपनिंग में आने के बाद भी सिंगल लेने से मना कर दिया था। आज़म और बुमराह अब तक टी20 क्रिकेट में 2 बार आमने-सामने आए हैं। साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में बाबर ने बुमराह के खिलाफ 10 बॉल में 13 रन बनाए थे। वो भी तब जब ड्यू की वजह से बॉल करने में गेंदबाजों को दिक्कत आ रही थी। हालांकि बुमराह उन्हें आउट नहीं कर पाए थे।
बाबर के सामने हैं बुमराह के आंकड़े शानदार
लेकिन साल 2024 में बुमराह ने उसका बदला भी लिया। उस टी20 वर्ल्ड कप में बाबर ने 4 बॉल खेली थीं, जिसमें वो सिर्फ 5 रन बना पाए थे और बुमराह का शिकार हुए थे। अब तक दोनों टी20 इंटरनेशनल में 2 बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने 14 गेंदों में 18 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 128 का रहा है। बुमराह भले ही बाबर को दोनों बार आउट नहीं कर पाए हैं, लेकिन वो उनके सामने तेजी से रन बनाने में संघर्ष करते रहे हैं।
मैच– 2
इनिंग– 2
एवरेज– 18.0
रन– 18
स्ट्राइक रेट– 128.6
आउट– 1
चौके– 2
छक्के– 0
डॉट बॉल- 6

