टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल फेंकने के मामले में जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच होता है। इस मैच में अक्सर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन कई बार गेंदबाज भी ऐसा प्रदर्शन कर जाते हैं जो मैच का रुख बदल देता है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई गेंदबाजों ने फाइनल में शानदार स्पेल डालकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
हाल ही में जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 4/15 का स्पेल फेंका और टीम इंडिया को रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। इसी कड़ी में आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में फेंके गए टॉप 5 सबसे बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल के बारे में।
ये हैं टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टॉप 5 सबसे बेस्ट बॉलिंग स्पेल स्पेल
1. अजंता मेंडिस (Ajantha Mendis) – 4/12 vs पाकिस्तान, 2012
श्रीलंका के स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल दर्ज है। उन्होंने 2012 के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में मेंडिस ने 4 ओवरों में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट लिए। हालांकि, उनके इस घातक स्पेल के बावजूद उनकी टीम को 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
2. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) – 4/15 vs न्यूजीलैंड, 2026
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरा सबसे बेहतरीन स्पेल डालने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवरों में 15 रन देकर 4 विकेट लिए, जो T20I क्रिकेट में भी उनका बेस्ट स्पेल रहा। उनके इस स्पेल की बदौलत 255 रनों का टोटल डिफेंड कर रही भारतीय टीम ने 98 रनों के रिकॉर्ड अंतर से मैच जीतकर तीसरा खिताब अपने नाम किया।
3. सुनील नारायण (Sunil Narine) – 3/9 vs श्रीलंका, 2012
वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायण ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के फाइनल में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3.4 ओवरों में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी किफायती गेंदबाजी ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उस मैच में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
4. सैम करन (Sam Curran) – 3/12 vs पाकिस्तान, 2022
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में शानदार गेंदबाजी की थी। मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बना सका और इंग्लैंड ने मैच जीतकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
5. जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) – 3/16 vs न्यूजीलैंड, 2021
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उनकी गेंदबाजी की वजह से न्यूजीलैंड की टीम 172/4 का ही स्कोर बना सकी। उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर 2021 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया था।
=5. इरफान पठान (Irfan Pathan) – 3/16 vs पाकिस्तान, 2007
भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने 7 टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में शानदार गेंदबाजी की थी। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान की टीम 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में आ गई और भारत ने 5 रनों से मैच जीतकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







