टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज के पहले मुकाबले में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराकर न सिर्फ ग्रुप में टॉप कर लिया है, बल्कि वो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर भी पहुँच गए हैं और उसके साथ ही इंडिया का नेट रन रेट भी काफी खराब हो गया है।

जिसके चलते अब उनका सेमीफाइनल में पहुँचना मुश्किल लग रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद अब टीम इंडिया क्या किसी बदलाव के साथ उतरेगी या नहीं, इस आर्टिकल में जानते हैं।

टॉप ऑर्डर की फॉर्म बनी चिंता का विषय

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर इस समय फ्लॉप चल रहा है। ईशान को छोड़ दिया जाए तो बाकी बल्लेबाजों के रन नहीं आ रहे हैं और जो रन बना भी रहा है तो उसका स्ट्राइक रेट अच्छा नहीं है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा रन तो बना रहे हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी खराब है, जिसकी वजह से भारतीय टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

टीम इंडिया ही नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप वही टीम जीतती है जिसका टॉप ऑर्डर अच्छी फॉर्म में होता है और वो लगातार रन बना रहा होता है। लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।

आउट ऑफ फॉर्म वाशिंगटन पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा पड़ा भारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने उपकप्तान और इनफॉर्म खिलाड़ी अक्षर पटेल को ड्रॉप करके वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया था। सुंदर को अफ्रीकी टीम के टॉप ऑर्डर में लेफ्टी बल्लेबाजों को देखते हुए खिलाया गया, लेकिन उनसे शुरुआत में न गेंदबाजी कराई गई और जब बल्लेबाजी का नंबर आया तो वो फ्लॉप हो गए।

सुंदर की जगह अक्षर कर सकते हैं वापसी

कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर का सुंदर पर भरोसा काफी ज्यादा है, जिसके चलते ही उन्हें अचानक से प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाता है। सुंदर ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 2 मैच खेले, जिसमें बल्लेबाजी में 5.50 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 11 रन बनाए। जबकि, गेंदबाजी में 6 ओवरों में 9 की इकॉनमी से 54 रन खर्च किए और कोई विकेट भी लेने में सफल नहीं रहे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वाशिंगटन सुंदर की जगह पर अक्षर पटेल फिर से प्लेइंग इलेवन में वापस आ सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version