पाकिस्तान ने पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पल्लेकेले की पिच पर जैसे जैसे मैच प्रोग्रेस करता जाता हैं वो और स्लो होती जाती हैं।
पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया और शाहीन अफरीदी को फिर से जगह दी जबकि इंग्लैंड सेम प्लेइंग 11 के साथ उतरी।
पाकिस्तान की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सैम अयूब एक बार फिर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट खो बैठे। वहीं कप्तान सलमान अली आगा भी आउट ऑफ टच दिखे। वो रन रेट को बढ़ाने के चक्कर में लोग ऑफ पर कैच आउट हो गए।
फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम
एक बार फिर पाकिस्तान की ये पावरप्ले के अंदर जल्दी 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी और अब उनकी उम्मीदें बाबर आजम से थी कि वो अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाये।
बाबर ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन स्पिन के आगे वो फिर फंस गये और 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। हर बार की तरह इस बार भी वो बड़े मैच में अपनी टीम और फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर गए।
साहिबजादा फरहान एक तरफ से अच्छा खेल रहे थे लेकिन कोई भी उनका साथ नहीं दे रहा था। पिछले मैच में फखर जमान की वापसी हुई थी और उन्हें स्पिन गेंदबाजों के लिए टीम में जगह दी गई थी।
फरहान और फखर के चलते संभली पाकिस्तान की पारी
जमान ने शुरुआत भी वैसे ही की और इंग्लैंड के सबसे वरिष्ठ गेंदबाज आदिल राशिद को अटैक करना शुरू किया। इसी बीच फरहान ने इस टूर्नामेंट में एक और अर्धशतक जड़ दिया।
फरहान अपना इंडिविजुअल माइलस्टोन को पूरा कर लिया लेकिन जब बड़े शॉट खेलने की बारी आई तब वो आउट हो गए। साहिबाद 40 गेंदों में 140 की स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाकर आउट हो गए। फखर भी आदिल को लगातार द्वारा छक्का मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।
शादाब की तेज तर्रार पारी के चलते लड़ने लायक स्कोर खड़ा कर सका पाकिस्तान
इसके बाद तो विकेट की पतझड़ सी लग गई और एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन वापस जाता रहा। हालांकि अंत में शादाब खान ने कुछ अहम रन जोड़े जिसकी चलते टीम 167 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

