विल जैक्स के करियर बेस्ट टी20 फिगर्स की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के सामने मात्र 146 रनों का बचाव सफलतापूर्वक कर लिया। इंग्लैंड ने आसानी से यह मैच 50 रनों से अपने नाम कर लिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 146 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा।
पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड की शुरुआत संभली हुई रही लेकिन लगातार अंतराल में टीम विकेट गंवाती रही।
जैक्स और आर्चर के फेर में फसी श्रीलंका
जैसे तैसे करके वो आखिरी में 146 का स्कोर बनाने में सफल हुई तब लग रहा था कि वो 20 रन शॉर्ट रह गई है। लेकिन इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स की धारदार गेंदबाजी के दम पर पावरप्ले में ही शिकंजा कस दिया।
निसंका के आउट होते ही ताश के पत्तों की तरह बिखरी लंका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक लगाने वाले निसंका जोफ्रा आर्चर की गेंद पर पुल करते हुए स्क्वायर लेग पर आउट हुए। उसके बाद तो विकेट की पतझड़ सी लग गई। एक के बाद एक बल्लेबाज आते गये और आंख बंद कर बल्ला घुमाने के प्रयास में अपना विकेट गंवाते रहे। पावरप्ले खत्म होने तक लंका ने 34 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे।
जैक्स के करियर बेस्ट परफॉर्मेंस के चलते श्रीलंका हुई ढेर
विल जैक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर के बेस्ट बॉलिंग फिगर्स है। इंग्लैंड की टीम ने उसके बाद भी पकड़ ढीली नहीं की और लगातार अंतराल में विकेट झटकती रही।
कप्तान दासुन शनाका एक छोर पर अकेले रन बना रहे थे जबकि कोई भी उनका साथ देने को राजी नहीं था। वो बीच बीच में बड़े हिट्स लगाकर जरूरी रन रेट को कम करने की कोशिश कर रहे थे।
सुपर 8 में टॉप पर पहुंची इंग्लैंड
हालांकि 15वें ओवर में आदिल राशिद को छक्का मारने के चक्कर में वो डीप मीडविकेट पर विल जैक्स और टॉम बैंटन की बाउंड्री पर साझेदारी के चलते आसान से कैच देकर चलते बने। इंग्लैंड ने उसके बाद बचे हुए 2 विकेट भी आसानी से झटक लिए और सुपर 8 में पहला मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।
इंग्लैंड का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ इसी ग्राउंड पर 24 फरवरी को होना है। पाकिस्तान का पहला मैच बारिश की वजह से धूल गया था और 1–1 प्वाइंट शेयर हुआ था।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

