टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब ऐडन मार्कराम का नाम भी शामिल हो गया है।
टी20 वर्ल्ड कप में जब भी सबसे तेज फिफ्टी की बात होती है तो कुछ खास पारियां हमेशा याद की जाती हैं। अब इस प्रतिष्ठित सूची में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्कराम का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया।
मार्कराम की यह पारी सिर्फ तेज नहीं थी, बल्कि ऐतिहासिक भी थी। इस पारी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए। साथ ही उनकी 19 गेंदों की फिफ्टी इस टूर्नामेंट के इतिहास की संयुक्त रूप से चौथी सबसे तेज फिफ्टी रही। आइए अब नजर डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट
- युवराज सिंह (भारत) – 12 गेंदें बनाम इंग्लैंड, 2007
- स्टीफन माईबर्ग (नीदरलैंड्स) – 17 गेंदें बनाम आयरलैंड, 2014
- मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) – 17 गेंदें बनाम श्रीलंका, 2022
- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 18 गेंदें बनाम पाकिस्तान, 2014
- केएल राहुल (भारत) – 18 गेंदें बनाम स्कॉटलैंड, 2021
- शोएब मलिक (पाकिस्तान) – 18 गेंदें बनाम स्कॉटलैंड, 2021
- रोहित शर्मा (भारत) – 19 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
- ऐडन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका) – 19 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड, 2026
- दासुन शनाका (श्रीलंका) – 19 गेंदें बनाम ओमान, 2026
- मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) – 20 गेंदें बनाम वेस्टइंडीज, 2007
- युवराज सिंह (भारत) – 20 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007
- शादाब खान (पाकिस्तान) – 20 गेंदें बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2022
- ईशान किशन (भारत) – 20 गेंदें बनाम नामीबिया, 2026
Note: यह लिस्ट 14 फरवरी 2026 तक अपडेटेड है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

