T20 World Cup: अभी हाल ही में समाप्त हुए टी-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट को भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता था। वहीं इस बार भारत और श्रीलंका में खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 में कई रोचक मैच भी देखने को मिले थे। क्यूंकि इस बार सेमीफाइनल और फाइनल मैच में खेलते हुए भारतीय टीम ने अपने विशाल स्कोर खड़े किए थे।
तब इन मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी रन बनाए थे। वहीं इस संस्करण में कुल 8 बल्लेबाजों ने 250 से अधिक रन बनाए थे। आइए टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में 100 से अधिक की बल्लेबाजी औसत के साथ 250+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. ब्रायन बेनेट : औसत – 146, साल – 2026 :-
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की तरफ से इस संस्करण में बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने काफी अविश्वसनीय प्रदर्शन किया था। क्यूंकि इस युवा बल्लेबाज ने टी-20 विश्व कप 2026 में कुल 6 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 146.00 की बल्लेबाजी औसत और 134.56 की स्ट्राइक रेट के साथ 292 रन बनाए थे।

इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस संस्करण में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 97 रन का रहा था। इसके अलावा इस बार वह अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं। जबकि इस बार उनकी टीम सुपर-8 में कोई मैच नहीं जीत सकी थी।
2. विराट कोहली : औसत – 136.50, साल – 2016 :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए साल 2016 का टी-20 विश्व कप काफी शानदार गया था। क्यूंकि उस संस्करण में उन्होंने कुल 5 मैच खेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 136.50 की बल्लेबाजी औसत और 146.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 273 रन बनाए थे।

वहीं उस संस्करण में उनके बल्ले से 29 चौके और 5 छक्के भी आए थे। इसके अलावा तब वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे। जबकि उस संस्करण में उनसे ज्यादा रन बांग्लादेश के तमीम इकबाल (295) ने बनाए थे।
3. विराट कोहली : औसत – 106.33, साल – 2014 :-
इस समय भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टी-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। क्यूंकि उन्होंने साल 2014 के संस्करण में कुल 6 मैच खेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 106.33 की बल्लेबाजी औसत से 319 रन बनाए थे।

वहीं उस संस्करण में उनके बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के भी आए थे। जबकि उस संस्करण में भारतीय टीम फाइनल में श्रीलंका की टीम से हारकर उपविजेता रही थी। तब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। वहीं उस समय उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 250 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।
4. इस सूची में जगह बनाने से चूके थे बटलर :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर साल 2021 में इस सूची में शामिल होने से चूक गए थे। उस समय उन्होंने कुल 6 पारियों में खेलते हुए 89.66 की बल्लेबाजी औसत और 151.12 की स्ट्राइक रेट के साथ 269 रन बनाए थे।

जबकि उस संस्करण में उनके बल्ले से एक शतक (101*) और एक अर्धशतक भी आया था। तब उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने वह विश्व कप का खिताब जीता था। इसके अलावा साल 2022 में विराट कोहली ने 98.66 की बल्लेबाजी औसत और 136.40 की स्ट्राइक रेट के साथ 296 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

