T20 World Cup: इस समय टी-20 विश्व कप 2026 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं अभी तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में केवल 3 टीमों ने 2-2 बार इस खिताब को जीता है। अभी तक भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ही इसकी 2-2 बार विश्व विजेता टीम बनीं हैं।
इस बीच कुछ ही ऐसे चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हुए हैं जिनको 2 बार खिताब को जीतने का अवसर मिला है। इस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी आता है। इसके अलावा आइए 2 बार टी-20 विश्व कप खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं.
1. रोहित शर्मा : साल 2007 और 2024 :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में 3 पारियों में 144.26 की स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए थे। इसके बाद फिर उन्होंने साल 2024 के विश्व कप में भी कप्तानी करते हुए 8 पारियों में 36.71 की बल्लेबाजी औसत के साथ 257 रन बनाए थे। इसके चलते हुए वह पिछले संस्करण में दूसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज रहे थे।
2. क्रिस गेल : साल 2012 और 2016 :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने साल 2012 के टी-20 विश्व कप में 6 पारियों में खेलते हुए 44.40 की बल्लेबाजी औसत से 222 रन बनाए थे। जबकि इसके बाद उन्होंने साल 2016 में भी 37.66 की बल्लेबाजी औसत के साथ 113 रन बनाए थे।
3. जॉनसन चार्ल्स : साल 2012 और 2016 :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने भी खेलते हुए 2 बार टी-20 विश्व कप का ख़िताब जीता है। इसके चलते हुए उन्होंने साल 2012 में 7 पारियों में खेलते हुए 21.66 की बल्लेबाजी औसत के साथ 130 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया था। जबकि उन्होंने साल 2016 में 6 पारियों में खेलते हुए 19.50 की बल्लेबाजी औसत से 117 रन बनाए थे।
4. आंद्रे रसेल : साल 2012 और 2016 :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने भी खेलते हुए 2 बार टी-20 विश्व कप का ख़िताब जीता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2012 के विश्व कप में ज्यादा चौके नहीं लगाए थे। लेकिन इसके बाद फिर साल 2016 में उन्होंने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ नाबाद 43 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।
5. ड्वेन ब्रावो : साल 2012 और 2016 :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने भी 2 बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीता हुआ है। इसके चलते हुए उन्होंने साल 2012 के विश्व कप में खेलते हुए गेंदबाजी नहीं की थी। जबकि साल 2016 में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए कुल 9 विकेट लिए थे।
6. मार्लोन सैमुअल्स : साल 2012 और 2016 :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स भी दोनों बार वेस्टइंडीज की विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे थे। इसके चलते हुए उन्होंने साल 2012 में 6 पारियों में खेलते हुए 38.33 की बल्लेबाजी औसत से 230 रन बनाए थे। इसके बाद फिर उन्होंने साल 2016 में 6 पारियों में 36.20 की बल्लेबाजी औसत से 181 रन बनाए थे। उस समय उन्होंने फाइनल में नाबाद 85 रन बनाकर कैरेबियाई टीम को जीत भी दिलाई थी।
7. इन कैरेबियाई खिलाड़ियों ने भी जीते थे 2-2 खिताब :-
इसके अलावा कैरेबियाई खिलाड़ी दिनेश रामदीन, डेरेन सैमी, सैमुअल बद्री और लेंडल सीमंस भी 2-2 खिताब जीत चुके हैं। इस बीच सैमी इकलौते ऐसे कप्तान हैं। जिनके नेतृत्व में टीम 2 बार विश्व विजेता बनी हैं।

इसके अलावा साल 2012 के विश्व कप में सीमंस को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। उस समय वह केवल टीम का हिस्सा थे। इसके बाद फिर उन्होंने साल 2016 में 2 पारियों में खेलते हुए 82 रन बनाए थे। जबकि उन्होंने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ मैच में नाबाद 82 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

