T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि इस मेगा फाइनल मैच में मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम की चुनौती को पार करने में असफल रही है।
वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस खिताबी मैच में कीवी टीम को 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। आइए टी-20 विश्व कप के इतिहास में एक से अधिक फाइनल हारने वाली टीमों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1 . न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : साल 2021 और 2026 :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अभी तक भी टी-20 विश्व कप का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। क्यूंकि इससे पहले साल 2021 में भी यह कीवी टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम से फाइनल में हारकर उपविजेता रही थी। वहीं तब यह फाइनल मैच दुबई में खेला गया था।

इस खिताबी मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया था। तब अपनी टीम की तरफ से खेलते हुए केन विलियमसन ने शानदार अर्धशतक (85) लगाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने केवल 2 ही विकेट खोकर 18.5 ओवर में ही उस लक्ष्य हो हासिल कर लिया था।
2. श्रीलंका क्रिकेट टीम : साल 2009 और 2012 :-
टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के इतिहास में श्रीलंका क्रिकेट टीम साल 2009 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी। तब इस श्रीलंकाई टीम को फाइनल मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हराया था। इसके बाद फिर साल 2012 में भी श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट की उपविजेता रही थी।

वहीं तब उस संस्करण के फाइनल में श्रीलंका की टीम को वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि श्रीलंका की टीम टी-20 विश्व कप में एक खिताब जीत चुकी है। यह खिताब उन्होंने साल 2014 में भारतीय टीम को फाइनल में हरा कर जीता था।
3. पाकिस्तान क्रिकेट टीम : साल 2007 और 2022 :-
टी-20 विश्व कप इतिहास के पहले संस्करण का फाइनल मैच भारतीय क्रकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। तब यह फाइनल मैच साल 2007 में खेला गया था। उस समय भारतीय टीम की अगुवाई महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे। वहीं तब उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच अपने नाम किया था।

इसके बाद फिर साल 2022 में खेले गए फाइनल मैच में भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2 बार फाइनल मैच हारने वाली पाकिस्तानी टीम एक बार साल 2009 में इस टूर्नामेंट को जीत भी चुकी है। इसके अलावा साल 2026 में अभी हाल ही में खेले गए इस संस्करण में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल भी नहीं पहुंच पाई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

