T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो गई है। इस समय इसका 10 संस्करण खेला जा रहा है। लेकिन इससे पहले हुए इस प्रारूप के 9 विश्व कप संस्करणों में कई बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले हैं। वहीं इस फॉर्मेट में आमतौर पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है।
लेकिन इस दौरान कई मौकों पर गेंदबाजों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ी है। इसके अलावा तब कई कप्तानों ने अपनी गेंदबाजी से भी मैच का पासा पलटा है। आइए ऐसे में टी-20 विश्व कप इतिहास में बतौर कप्तान किए गए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. राशिद खान : 4/17 बनाम न्यूजीलैंड : साल 2024 :-
टी-20 विश्व कप के इतिहास में बतौर कप्तान सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान के नाम पर दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 के टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए उन्होंने अपनी टीम को कीवी टीम के खिलाफ पहली जीत दिलाई थी।

उस मैच में अफगानिस्तान की टीम 159 रनों का बचाव करने उतरी थी। इसके चलते हुए उन्होंने कीवी टीम को केवल 75 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया था। जबकि उस मैच में राशिद ने कुल 16 डॉट गेंदें फेंकी थी। इसके अलावा अभी तक वह इस टूर्नामेंट में 2 बार 4 विकेट लेने वाले एकमात्र कप्तान भी हैं।
2. डेनियल विटोरी : 4/20 बनाम भारत : साल 2007 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान डेनियल विटोरी का नाम आता है। इसके अलावा वह टी-20 विश्व कप के इतिहास में 4 विकेट लेने वाले पहले कप्तान बने थे। उन्होंने साल 2007 के संस्करण में ही भारतीय टीम के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

उस मैच में उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे। तब कीवी टीम ने 190 रनों का बचाव करते हुए भारतीय टीम को 180 रनों पर ही रोक दिया था। वहीं तब उस मैच में भारत की 76 रनों की सलामी साझेदारी के बाद कीवी कप्तान विटोरी ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।
3. स्टुअर्ट ब्रॉड : 3/24 बनाम नीदरलैंड्स : साल 2014 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम आता है। इसके अलावा वह एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टी-20 विश्व कप मैच में 3 विकेट लिए हैं। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज कप्तान के तौर पर उनका गेंदबाजी रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है।

इसके अलावा इस पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज ने टी-20 विश्व कप 2014 में चटगांव में नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के खिलाफ 24 रन देकर 3 विकेट लिए थे। जबकि उस मैच में इंग्लैंड की टीम को नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के खिलाफ 45 रनों की शर्मनाम हार का सामना करना पड़ा था।
र्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

