T20 World Cup 2026 Nepal Full Schedule: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया था। नेपाल भी पिछले कुछ समय से क्रिकेट का हब बनकर उभरा हैं। वहां पर लगातार इस खेल को काफी ज्यादा सपोर्ट मिल रहा हैं और अब उसी का नतीजा हैं कि उनकी टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने में सफल रही हैं।
नेपाल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में कोई मैच भले ही न जीत पाई हो लेकिन उन्होंने साउथ अफ्रीका को लगभग मैच हरा दिया था लेकिन प्रेसर के आगे वो मैच हार गए थे। हालाँकि इस बार वो अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। यहाँ हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।
कब खेलने हैं नेपाल को टी20 वर्ल्ड कप में मैच

नेपाल को अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ करनी हैं जबकि उन्हें अपना आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुंबई में ही खेलना हैं।
नेपाल की टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप सी में रखा गया हैं। जहाँ उनके साथ वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, इटली और स्कॉटलैंड जैसी टीम भी शामिल हैं। अगर वो इस टूर्नामेंट में अपना जीत का खाता खोल लेते हैं तो यह उनके लिए काफी अच्छा रहेगा।
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का रिकॉर्ड
नेपाल की टीम ने पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था। हालाँकि वो एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हुई थी। नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप में 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें एक भी मैच में जीत नहीं दर्ज की है। इसके अलावा 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
ये है टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल के मैचों का पूरा शेड्यूल
08 फरवरी 2026 (ग्रुप D), शाम 07:00 बजे – नेपाल बनाम इंग्लैंड (मुंबई)
12 फरवरी 2026 (ग्रुप D), सुबह 11:00 बजे – इटली बनाम नेपाल (पल्लेकेले)
15 फरवरी 2026 (ग्रुप D), शाम 07:00 बजे – वेस्टइंडीज बनाम नेपाल (पल्लेकेले)
17 फरवरी 2026 (ग्रुप D), सुबह 11:00 बजे – स्कॉटलैंड बनाम नेपाल (कोलोंबो)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकऑउट मैचों का शेड्यूल
4 मार्च (सेमीफाइनल 1), शाम 07:00 बजे- (कोलोंबो/ कोलकता)
5 मार्च सेमीफाइनल 2), शाम 07:00 बजे- (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
8 मार्च (फाइनल), शाम 07:00 बजे- (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)







