टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आए दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड बन रहा है और पुराने रिकॉर्ड धराशायी हो रहे हैं। आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में इस टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया है। तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में टॉप 5 सबसे बड़े टोटल किस टीम के नाम पर हैं।
टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में 5 सबसे बड़े टोटल

5. श्रीलंका-225 रन बनाम ओमान
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 5वां सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम पर है। उन्होंने इसी साल ओमान के खिलाफ पालेकेले में हुए मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था।
इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पवन रत्नायके, कुशाल मेंडिस और कप्तान दासुन शनाका के ताबड़तोड़ अर्धशतकों की बदौलत 225 रन बनाए थे। इसके जवाब में ओमान की टीम मात्र 120 रन ही बनाने में सफल हुई थी और लंका ने यह मैच 105 रनों से आसानी से जीत लिया था।
4. साउथ अफ्रीका- 229 रन बनाम इंग्लैंड
साउथ अफ्रीका की टीम के पास भी एक से बढ़कर एक बड़े बल्लेबाज थे, जो अपने दिन पर किसी भी गेंदबाजी अटैक को धराशायी कर सकते थे। साल 2016 में भारत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हाशिम अमला, क्विंटन डिकॉक और जेपी ड्यूमिनी के तेज-तर्रार अर्धशतकों की बदौलत 229 रन बनाए थे। हालाँकि उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
3. इंग्लैंड- 230 रन बनाम साउथ अफ्रीका
इंग्लैंड ने जब से व्हाइट बॉल में इयान मॉर्गन की कप्तानी में खेलने का तरीका बदला था, तब से वो कितना ही बड़ा स्कोर चेस करना हो या बनाना हो, वो कर सकती थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2016 में वानखेड़े में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को जीत के लिए 230 रनों का टोटल दिया था। इंग्लैंड ने जेसन रॉय के ताबड़तोड़ 43 और जो रूट के 83 रनों की बदौलत आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
2. आयरलैंड- 235 रन बनाम ओमान
आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा टोटल बनाने के साथ-साथ इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। यही नहीं, आयरिश टीम लंबे समय से इस मल्टीनेशनल इवेंट में हिस्सा ले रही है और अब उन्होंने अपना सबसे बड़ा टोटल भी बना दिया है।
आयरलैंड ने कप्तान जॉर्ज डॉकरेल के नाबाद 94 रन और गारेथ डेलनी के अर्धशतक तथा जॉर्ज डॉकरेल के 9 बॉल में 35 रनों की बदौलत 235 रन बना दिए।
1. श्रीलंका- 260 रन बनाम केन्या
श्रीलंका की टीम हमेशा से अपने बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है। उनके पास हमेशा से एक से बढ़कर एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं। साल 2007 में जब पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा था और किसी को भी आइडिया नहीं था कि इस फॉर्मेट को खेलना कैसे है, तब श्रीलंका ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा टोटल बना दिया था और यह रिकॉर्ड आज भी उनके पास कायम है।
श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या के धमाकेदार 88 और कप्तान महेला जयवर्धने के अर्धशतक और अंत में जेहान मुबारक के 13 बॉल में 46 रनों की बदौलत केन्या के सामने 260 रन बनाए थे। इसके जवाब में केन्या की टीम मात्र 88 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

