टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे अहम दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं, इसलिए यह मुकाबला काफी बड़ा माना जा रहा है।
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में संतुलित प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है, वहीं गेंदबाजी में भी टीम को लगातार विकेट मिलते रहे हैं। यही वजह है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत लगभग उसी कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है जिसने अब तक टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया है।
IND vs ENG टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबले के लिए ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI
1. अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से टीम उन्हें लगातार मौका दे रही है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 मैचों में 13.33 की औसत और 131.15 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए हैं।
हालांकि आंकड़े बहुत बड़े नहीं हैं, लेकिन पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता भारत के लिए काफी अहम है। टीम मैनेजमेंट भी जानता है कि अगर अभिषेक शुरुआत में चल गए तो मैच का रुख बदल सकता है, इसलिए सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी उनसे ही ओपनिंग कराई जा सकती है।
2. संजू सैमसन
संजू सैमसन इस समय भारत के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 3 मैचों में 71.50 की औसत और 195.90 की स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं।
सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी 50 गेंदों पर 97* रन की पारी भारत के लिए बेहद अहम रही थी। उस मैच में जब टीम को बड़ी पारी की जरूरत थी, तब सैमसन ने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया और भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
3. ईशान किशन
ईशान किशन इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 185.18 की स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं।
ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 77 रन की पारी टीम इंडिया के अभियान का सबसे अहम मोमेंट रही थी। उस मैच में उन्होंने दबाव की स्थिति में शानदार बल्लेबाजी की और भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में 7 मैचों में 231 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.89 रहा है और उन्होंने कई मौकों पर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है।
ग्रुप स्टेज में यूएसए के खिलाफ उनकी 49 गेंदों पर 84* रन की पारी बेहद अहम रही थी। उस मैच में भारत की स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन सूर्यकुमार ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया।
5. तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए की थी, लेकिन शुरुआती मैचों में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर पांच पर भेजा और वहां उनका प्रदर्शन काफी बेहतर नजर आया।
जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों पर 44* रनों की तेज पारी खेली, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी। इसी वजह से अब नंबर पांच पर उनकी जगह लगभग तय मानी जा रही है।
6. हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 7 पारियों में 172 रन बनाए हैं और जरूरत पड़ने पर तेज रन भी बनाए हैं।
इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 6 विकेट लेकर टीम को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने की उनकी क्षमता टीम के लिए काफी अहम है।
7. शिवम दुबे
शिवम दुबे ने इस टूर्नामेंट में मिडिल ऑर्डर में तेज बल्लेबाजी करते हुए भारत को कई बार अच्छी फिनिश दिलाई है। उन्होंने 7 मैचों की 6 पारियों में 156.61 की स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं।
इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। एक ऑलराउंडर के तौर पर उनका यह योगदान टीम को संतुलन देता है।
8. अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 7 विकेट लेकर मिडिल ओवरों में टीम को लगातार सफलता दिलाई है।
उनकी किफायती गेंदबाजी की वजह से विपक्षी टीमों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहा है। जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।
9. अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह ने इस टूर्नामेंट में नई गेंद से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। उन्होंने 6 मैचों में 8 विकेट लिए हैं और कई मैचों में शुरुआती विकेट निकालकर विपक्षी टीम को दबाव में डाला है।
पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में उनकी गेंदबाजी टीम के लिए काफी अहम रही है।
10. वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं और कई मौकों पर मिडिल ओवरों में विकेट निकालकर मैच का रुख बदल दिया है।
उनकी मिस्ट्री स्पिन ने कई बल्लेबाजों को परेशान किया है और इंग्लैंड के खिलाफ भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
11. जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 9 विकेट लिए हैं और कई अहम मौकों पर टीम को सफलता दिलाई है।
सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका 4 ओवरों में 3/15 का स्पेल इस टूर्नामेंट के उनका सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। नई गेंद और डेथ ओवर दोनों में बुमराह भारत के सबसे बड़े हथियार हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

