इंडिया ने बीमारी की वजह से 2 बदलाव किए और टीम में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया, जबकि नामीबिया भी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव के साथ उतरी।
ICC Men’s T20 World Cup 2026 में दिल्ली में खेले जा रहे मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नामीबिया के कप्तान गैरहार्ड इरासमस ने साफ कहा कि उन्होंने ड्यू और को देखते हुए यह फैसला लिया है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना ज्यादा फायदेमंद रहा है, इसलिए टीम चेज करना चाहती है।
सूर्या ने यह भी माना कि टूर्नामेंट की शुरुआत में सही फैसले लेना बहुत जरूरी है और टीम उसी रणनीति के साथ मैदान में उतरी है।
इंडिया की टीम में 2 बदलाव

इंडिया ने अपनी पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन से 2 बदलाव किए हैं। यूएसए के खिलाफ करीबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा बीमारी की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे है और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी बीमारी के बाद वापसी कर रहे हैं।
सैमसन की खासियत यह है कि वो अपने दिन पर किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस नहस कर सकते हैं लेकिन ख़राब फॉर्म की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था। हालाँकि वो इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव के साथ उतरी नामीबिया
नामीबिया की टीम ने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। उनके कप्तान का मानना हैं कि कंसिस्टेंसी बहुत इम्पोर्टेन्ट हैं और बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अपने आप को प्रूव करने का मौका दिया जाए।
इरास्मस ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहते है, क्योंकि बाद में चेस करते समय ड्यू का रोल काफी इंपॉर्टेंट होने वाला है। उन्होंने यह भी माना कि इंडिया के खिलाफ खेलने काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, इसलिए आज बेहतर खेल दिखाना जरूरी है।
दोनों टीमों की निगाह जीत पर
इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराया था। उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल समय में अर्धशतक लगाया था, जबकि सिराज और अन्य गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
दूसरी तरफ नामीबिया को नीदरलैंड्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में नामीबिया की टीम भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी।
दोनों टीमों का आत्मविश्वास ऊंचा है और दिल्ली की पिच पर अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IND vs NAM: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंडिया (IND): संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नामीबिया (NAM): लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो







