अभिषेक शर्मा और शाहीन अफरीदी अपनी टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं और जब दोनों अच्छा करते हैं तो उनकी टीम के जीतने के चांस बढ़ जाते हैं। दोनों पिछले कुछ समय से अपनी टीम के मुख्य स्तम्भ हैं।
अभिषेक ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी तो वहीँ शाहीन ने नई बॉल के साथ विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मैच हो और शाहीन की बात न हो ऐसा नहीं हो सकता हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से इंडिया और पाकिस्तान की टीमों के बाच मुकाबला 15 फरवरी को कोलोंबो में होना हैं। दोनों टीमों की जीत की उम्मीद इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करती हैं। दोनों खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में कुछ बार आमने सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिषेक और शाहीन में कौन बाजी मारता हैं?
टी20 क्रिकेट में नंबर 1 रैंक बैट्समैन हैं अभिषेक
अभिषेक शर्मा ने साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और उसके कुछ समय के बाद ही वो इस फॉर्मेट में नंबर 1 बन गए भी उसी पायदान पर काबिज हैं। जबकि, दूसरी तरफ शाहीन ने भी अपने करियर की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन अब उनकी ताकत एक्सपोज़ हो चुकी हैं और अब वो अच्छी टीमों के खिलाफ विकेट लेने में सफल नहीं हो रहे हैं। हाल ही में एशिया कप में भी शाहीन कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे।
शाहीन के ऊपर भारी हैं अभिषेक का पलड़ा
अभिषेक और शाहीन टी20 फॉर्मेट में 3 बार आमने सामने आये हैं। इस दौरान उन्होंने शाहीन की 19 गेंदों का समाना किया हैं जिसमें 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए हैं। वहीँ उनका स्ट्राइक रेट 189.5 का है और एवरेज इंफिनिटी
है। क्योंकि अफरीदी ने अभिषेक को एक बार भी आउट नहीं किया हैं।
मैच: 3
पारियां: 3
एवरेज: –
रन: 39
बॉल : 18
स्ट्राइक रेट: 189.5
आउट: –







