टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी मुकाबलों में काफी टक्कर देखने को मिल रही हैं। टीमों की रैंकिंग भले ही कम हो लेकिन वो अपने से ज्यादा रैंकिंग वाली टीमों को न सिर्फ टक्कर दे रही हैं बल्कि हारने में भी सफल हो गए हैं। ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर न सिर्फ इस टूर्नामेंट का पहला उलटफेर किया और सुपर 8 की जंग भी काफी दिलचस्प बना दी है।
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के बीच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है।
IND vs PAK: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म

PAK: पाकिस्तान की टीम की हालिया फॉर्म काफी अच्छी रही हैं। उन्होंने अपने पिछले 5 मुकाबलों में जीत दर्ज दर्ज की हैं।
लास्ट 5 मैच- W. W. W. W. W
IND: वहीं इंडिया की टीम की हालिया फॉर्म काफी अच्छी है। टीम इंडिया ने अपने पिछले 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।
लास्ट 5 मैच- L. W. W. W. W. W
क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट
इंडिया और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस ग्राउंड पर परिस्थितियों की बात करें तो यहाँ पर स्लो पिच देखने को मिलती है, जिसमें रन बहुत मुश्किल से बनते हैं।
प्रेमदासा में अब तक 59 मैच खेले गए हैं, जिसमें 35 बार पहले खेलने वाली और 23 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।
टोटल मैच- 59
टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 35
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 23
1st इनिंग एवरेज स्कोर- 142
2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 128
हाईएस्ट स्कोर- 215/5 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
लोएस्ट स्कोर- 80/10 अफ़ग़ानिस्तान बनाम इंग्लैंड
हाईएस्ट टोटल चेज़– 215/5 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 115/6 साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका
कैसा है आर प्रेमदासा में दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड
इंडिया और पाकिस्तान के बीच यह मैच काफी टक्कर का होगा, क्योंकि दोनों टीमें न सिर्फ बराबरी की हैं बल्कि वे अपने दोनों ग्रुप स्टेज के मुकाबले जीतकर भी आ रही हैं।
इंडिया की टीम ने टी20 में इस ग्राउंड पर अब तक 15 मैच खेले हैं जिसमें 11 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा हैं।
मैच– 15
जीत– 11
हार– 4
पाकिस्तान की टीम ने टी20 में आर प्रेमदासा में 7 मैच खेले हैं जिसमें 5 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा हैं।
मैच– 7
जीत– 5
हार– 2
IND vs PAK: हेड टू हेड (पिछले 10 मैचों में )
इंडिया- 8
पाकिस्तान– 2
इंडिया बनाम पाकिस्तान: वेदर रिपोर्ट
तापमान- 31.4˚C
ह्यूमिडिटी- 61%
बारिश के चांस- 67%
कौन जीत सकता है यह मैच?
इस मैच में टॉस काफी अहम रोल प्ले करेगा। जो भी टीम टॉस जीतेगी, उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं। क्योंकि इस मुकाबले बारिश के भी चांस हैं और ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम न सिर्फ कंडीशन का बल्कि डीएलएस का भी फायदा उठाना चाहेगी।
आर प्रेमदासा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने के चांस 46% हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीतने के चांस 52 प्रतिशत हैं।
बैटिंग फर्स्ट जीत- 46%
बैटिंग सेकंड जीत- 52%
दोनों टीमों की हालिया फॉर्म काफी अच्छी हैं। पाकिस्तान की टीम श्रीलंका में ही अपने सारे मैच भी खेल रही हैं लेकिन भारत के सामने स्किल वाइज अभी भी पाक टीम कमजोर हैं। रिकार्ड्स की बात करें, तो भारतीय टीम उसमें बहुत आगे हैं। टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि पिछले 10 मुकाबलों में भी भारतीय टीम बाजी मारती हुई दिख रही हैं। इसलिए इस महामुकाबले में इंडिया के जीतने के चांस ज्यादा हैं।







