टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने वाला है। इस मैच में दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हुई हैं। वे सब इस मुकाबले को देखने के लिए बेताब हैं।
हालाँकि, उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। क्योंकि इस मैच में बारिश के चांस बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के मैच में बारिश खलल डाल सकती है या फिर पूरा मैच बिना किसी रुकावट के हो जाएगा?
इंडिया पाकिस्तान मैच में बारिश की संभावना

इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलोंबो के आर प्रेमदासा में मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए सभी फैंस एक्साइटेड तो हैं, लेकिन उनकी उत्सुकता में रंग में भंग डालने का काम बारिश कर सकती है।
मैच वाले दिन काफी ज्यादा बारिश की आशंका जताई जा रही है और अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है, तो फिर मैच पूरा होना मुश्किल लग रहा है।
15 फरवरी को 66% बारिश का अनुमान

आपको बता दें कि 15 फरवरी को 31 डिग्री तापमान रहने की संभावना है, जबकि शाम के समय 24 डिग्री तक जा सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी की बात की जाए तो वह काफी ज्यादा रहने वाली है, जो कि लगभग 66% रहेगी। वहीं हवा भी तेज चलेगी, जो कि 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वहीं अगर बारिश की बात की जाए, तो उसके चांस लगभग 67% हैं।
शाम 6 बजे के बाद कम हैं बारिश के चांस

हालाँकि यह अनुमान पूरे दिन का है। लेकिन अगर घंटे-बाई-घंटे की बारिश की प्रेडिक्शन देखी जाए, तो उससे फैंस को कुछ राहत मिल सकती है। क्योंकि उस समय बारिश के चांस कम हो रहे हैं। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7:00 बजे होना है और टॉस 6:30 बजे होगा। अगर 6 बजे से बारिश के चांस देखे जाएँ, तो उस समय यह घटकर 49% हो जाता है।
पूरा मैच देखने को मिल सकता है

वहीं 7 बजे बारिश का अनुमान सिर्फ 9% रह जाता है। जबकि 8 से लेकर 11 बजे तक बारिश का अनुमान 9% ही है। अगर ऐसा ही रहा तो फिर पूरा मैच देखने को मिल सकता है। मैच वाले दिन पूरे समय बादल छाए रहेंगे और मैच में बारिश का खलल भी देखने को मिल सकता है। हालाँकि, मैच पूरे होने की संभावना है।

