वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर की तेज तर्रार पारियों के चलते 195 रन बनाने में सफल हुई।
इंडिया में जीता अहम मुकाबले में टॉस
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया और ओपनर ब्रैंडन किंग को ड्रॉप कर दिया और उनकी जगह ऑलराउंडर अकील हुसैन को शामिल किया।
कप्तान होप की पारी ले डूबी वेस्टइंडीज को
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने काफी संभाली हुई शुरुआत की। पिछले मैच में 7 विकेट जल्दी गंवाने के बाद उन्होंने इस मैच में पावरप्ले में कोई जोखिम नहीं उठाया। इस बार विंडीज़ ने अपनी ओपनिंग जोड़ी में भी बदलाव किया। ब्रैंडन किंग की जगह चेस ओपनिंग करने आए।
होप इस मैच में संघर्ष करते हुए नजर आए और वो गेंद को टाइम करने में लगातार संघर्ष कर रहे थे। हालांकि दूसरी छोर से चेस स्कोर को तेजी से बढ़ा रहे थे। पावरप्ले में वेस्टइंडीज की टीम 45 रन बनाने में सफल हुई और कोई भी विकेट नहीं खोया।
बुमराह ने कराया टीम इंडिया का कमबैक
वरुण चक्रवर्ती ने होप की संघर्षपूर्ण पारी को बोल्ड करके खत्म किया। वो 33 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। हेटमायर ने कुछ बड़े हिट लगाकर रन रेट बढ़ाने की कोशिश की। लेकिन, जसप्रीत बुमराह ने उनको एक बार फिर आउट कर दिया। टी20 में वो 6वीं बार बुमराह का शिकार बने। उसी ओवर में उन्होंने चेस को भी आउट कर दिया।
पॉवेल और होल्डर ने किया काउंटरअटैक
टीम इंडिया ने अगले कुछ ओवरों में जल्दी विकेट लेकर बैकफुट को धकेला। उसके बाद लेकिन जेसन होल्डर और रोवमन पॉवेल ने पहले प्रेशर को एब्जॉर्ब किया और उसके बाद उन्होंने सभी गेंदबाजों को रिमांड में लेना शुरू किया।
पहले अर्शदीप के एक ओवर में 24 और उसके बाद वरुण के ओवर में 14 रन बटोरकर वेस्टइंडीज को ट्रैक पर लेकर आए। दोनों ने आखिरी 2 ओवरों में भी अच्छी बल्लेबाजी को और टीम को 195 रन बनाने में सफल हुए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

