T20 World Cup 2026 Super-8: टी-20 विश्व कप 2026 में आज रविवार, 1 मार्च को सुपर-8 का 12वां मैच भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच सुपर-8 का अंतिम मैच भी होगा।
वहीं इन दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा। क्यूंकि जो भी टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इसके अलावा सुपर-8 चरण में अभी तक इन दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता है। जबकि इन दोनों को एक-एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
इन दोनों बीच अभी तक भारत का पलड़ा रहा है भारी :-
वेस्टइंडीज और भारतीय टीम के बीच के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2009 में खेला गया था। तब से लेकर अभी तक इन दोनों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए भारतीय टीम को 19 में जीत मिली है।

जबकि केवल 10 ही मैच वेस्टइंडीज की टीम ने जीते हैं। जबकि इस बीच इनका एक मैच बेनतीजा भी रहा है। इसके अलावा टी-20 विश्व कपन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 मैचों में कैरेबियाई टीम को जीत मिली है। जबकि इस बीच केवल एक ही मैच को टीम इंडिया ने जीता है।
आज इस तरह की हो सकती है भारतीय टीम :-
अपने पिछले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को बड़े अंतर से हराया था। तब उस मैच में भर्ती टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही काफी शानदार रही थी। तभी तो आज इस अहम मैच में भी भारतीय टीम से उसी प्रदर्शन की आस रहेगी। इसके अलावा आज के मैच में एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्म और संजू सैमसन से अच्छी पारी की शुरू करने की उम्मीद रहेगी।

भारत की संभावित एकादश : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, और अर्शदीप सिंह।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज की टीम :-
अपने पिछले मैच में कैरेबियाई टीम को दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में वेस्टइंडीज का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा था। लेकिन आज के इस अहम मैच में कैरेबियाई टीम को अपने टॉप ऑर्डर से अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी। इस मैच में एक बार फिर से ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

वेस्टइंडीज की संभावित एकादश : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, शरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।
कैसा रहेगा आज कोलकाता की पिच का मिजाज :-
कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनाई जाती है। तभी तो इस टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। लेकिन मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।

इसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है। इससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन है।
कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 1 मार्च को कोलकाता में मौसम एक दम साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की कोई ज्यादा संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में यहां पर मैच में किसी भी प्रकार का खलल नहीं देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आज रहेंगी सभी की नजरें :-
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने पिछले 10 मुकाबलों में 60.29 की बल्लेबाजी औसत से 422 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपने 9 मुकाबलों में 43.44 की बल्लेबाजी औसत से 391 रन बनाए हैं। जबकि दूसरी कैरेबियाई टीम की तरफ से वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरोन हेटमायर ने 10 मैचों में 189.45 की स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाए हैं।

जबकि ब्रेंडन किंग ने अपने पिछले 9 मैच में 244 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने अपने पिछले 8 मैच में 14 विकेट चटकाए हैं। जबकि अर्शदपी ने पिछले 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। जबकि गुडाकेश मोती ने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

