टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में अपने इतिहास का हाईएस्ट स्कोर बना दिया।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और उसके बाद आखिरी में हार्दिक और तिलक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 256 रन जड़ दिए। इस दौरान टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। तो चलिए नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
अर्शदीप सिंह जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
35– अर्शदीप सिंह
33- जसप्रीत बुमराह
टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के
भारत जिम्बाब्वे के मैच में इंडिया (17) जिम्बाब्वे (11) ने मिलकर 28 छक्के लगाए जो कि टी20 वर्ल्ड कप में थर्ड हाईएस्ट हैं।
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में ब्रायन बेनेट दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
98– क्रिस गेल (2010, ब्रिजटाउन)
97*– ब्रायन बेनेट (2026, चेन्नई)
टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती 2 ओवरों में सबसे ज्यादा रन
शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआती 2 ओवरों में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 ओवरों में 46 रन खर्च किए।
टी20 विश्व कप मैच में कुल हाईएस्ट स्कोर
टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया बनाम जिम्बाब्वे मैच में 440 रन बने जो कि इस टूर्नामेंट का सेकंड हाईएस्ट स्कोर है।।
459 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
440 भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026 *
418 भारत बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007
413 वेस्ट इंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग 2007
401 वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा नो बॉल
टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे सबसे ज्यादा नोबल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने का टूर्नामेंट में 5 नो बॉल फेंकी हैं।
5–शिवम दुबे
टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ी पारी
जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट अपने देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
97* ब्रायन बेनेट बनाम भारत चेन्नई 2026
82 सिकंदर रजा बनाम आयरलैंड होबार्ट 2022
64* ब्रायन बेनेट बनाम ऑस्ट्रेलिया कोलंबो आरपीएस 2026
64 सीन विलियम्स बनाम बांग्लादेश ब्रिस्बेन 2022
टी20 वर्ल्ड कप में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट
अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए है।
35– अर्शदीप सिंह
34– ट्रेंट बोल्ट
33– जसप्रीत बुमराह
टी20 इंटरनेशनल में 3000 से ज्यादा रन और 100 से अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी
सिकंदर रजा टी20 इंटरनेशनल में 3000 से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
विरनदीप सिंह
सिकंदर रजा
लगातार सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में कम से कम एक विकेट
वरुण चक्रवर्ती लगातार 19 मुकाबलों में 1 विकेट चटका चुके हैं। लगातार इतने मुकाबलों में कम से कम 1 विकेट लेने के मामले में वो 5वें नंबर पर आ गए है।
24– आदिल राशिद (2024-26)
23– वानिंदु हसरंगा (2024-25)
21–ब्रैड इवांस (2023-25)
19– तस्कीन अहमद (2023-24)
19– वरुण चक्रवर्ती (2025-26) *
टी20 वर्ल्ड कप के लगातार 2 मैचों में 250 प्लस रन
जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार 2 मैचों में 250 से ज्यादा रन खाने वाली पहली टीम बन गई हैं।
254/6 बनाम वेस्टइंडीज, वानखेड़े, 2026
256/4 बनाम भारत, चेन्नई, 2026
टी20 वर्ल्ड कप में किसी पार्टनरशिप में हाईएस्ट रन रेट
हार्दिक और तिलक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 31 गेंदों में 84 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16.25 की रन रेट से रन बनाए जो कि टी20 वर्ल्ड कप में सेकंड हाईएस्ट है।
18.00– सनथ जयसूर्या & महेला जयवर्धने बनाम केन्या 2007 टी20 वर्ल्ड कप जोहान्सबर्ग, 87 (29)
16.25– हार्दिक पांड्या & तिलक वर्मा बनाम जिम्बाब्वे 2026 टी20 वर्ल्ड कप चेन्नई, 84 (31)
टी20 वर्ल्ड कप के मैच में सबसे कम डॉट बॉल
टीम इंडिया में अपनी पारी में मात्र 26 गेंदे डॉट खेली जो कि टी20 वर्ल्ड कप जॉइंट हाईएस्ट हैं।
26– साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (2016 टी20 वर्ल्ड कप, मुंबई)
26– इंडिया बनाम जिम्बाब्वे (2026 टी20 वर्ल्ड कप, चेन्नई)
टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर
टीम इंडिया में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाए जो कि टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा टोटल हैं।
260/6 श्रीलंका बनाम केन, जोहान्सबर्ग 2007
256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026 *
254/6 वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026
235/5 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026
230/8 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े 2016
229/4 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हाईएस्ट स्कोर
टीम इंडिया में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाए जो कि उनके टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया हैं। इससे पहले साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218 रन सर्वोच्च स्कोर था।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ टोटल बनाने वाली टीमें
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में 5 बार 200 से ज्यादा टोटल बना चुकी हैं। इस मामले सबसे आगे साउथ अफ्रीका है।
दक्षिण अफ्रीका – 6 बार
भारत – 5 बार
वेस्टइंडीज – 4
श्रीलंका – 3
इंग्लैंड – 3
भारत ने 17 छक्के लगाए हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में उनके द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के हैं।
17 छक्के– इंडिया बनाम जिम्बाब्वे (2026 टी20 वर्ल्ड कप, चेन्नई)
15 छक्के– इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024 टी20 वर्ल्ड कप, ग्रॉस इस्लेट)
यह अभिषेक शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है। अभिषेक ने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
इससे पहले उन्होंने अपना सबसे धीमा अर्थशतक जिम्बाब्वे के खिलाफ 2024 में अपने डेब्यू सीरीज के दूसरे मैच में 33 गेंदों पर लगाया था, जिसमें उन्होंने 47 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली थी।
स्लोवेस्ट हाफ सेंचुरी– 33 बॉल बनाम जिम्बाब्वे (2024)
सेकंड स्लोवेस्ट हाफ सेंचुरी– 26 बॉल बनाम जिम्बाब्वे (2026 टी20 वर्ल्ड कप)
टी20 विश्व कप में भारत द्वारा बनाए गए पावरप्ले के सर्वोच्च स्कोर
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में अपना तीसरा हाईएस्ट स्कोर बना दिया है।
86/1 बनाम नामीबिया मुंबई (दिल्ली 2026)
82/2 बनाम स्कॉटलैंड (दुबई 2021)
80/1 बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई 2026) *
76/1 बनाम न्यूजीलैंड (जोहान्सबर्ग 2007)
टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू में सबसे महंगा ओवर
टिनोटेंडा मापोसा द्वारा दिए गए 23 रन टी20 विश्व कप में अपने पहले ओवर में किसी गेंदबाज द्वारा दिए गए दूसरे सबसे अधिक रन हैं। केवल स्टीव टिकोलो ने ही इससे अधिक रन दिए थे। 2007 में जोहान्सबर्ग में श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपने ओवर में 25 रन दिए थे।
25 रन– स्टीव टिकोलो
23 रन– टिनोटेंडा मापोसा
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

