जिम्बाब्वे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने 2 बदलाव किए तो वहीं जिम्बाब्वे ने प्लेइंग 11 में किया 1 बदलाव।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 ग्रुप 1 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, खासकर इंडिया के लिए, जिन्हें सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी है।
इंडिया जिम्बाब्वे के लिए दांव पर सेमीफाइनल प्लेस
दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में बिना एक भी मैच हारे सुपर 8 में जगह बनाई थी। लेकिन सुपर 8 के पहले मैच में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते सेमीफाइनल दांव पर लग गया है।
जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल की रेस के बनी रहेगी जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के अभियान की दिशा तय कर सकता है।
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका मानना है कि शुरुआत में पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है और बाद में लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प रहेगा। क्योंकि ड्यू आने से बल्लेबाजी आसान हो जाएगी और आखिरी में गेंद ग्रिप करना मुश्किल होगा।
टीम में पिछले मैच की तुलना में इस मैच में 1 बदलाव किया हैं। ग्रेम क्रीमर को ड्रॉप किया गया है।
अच्छा क्रिकेट खेलने पर सूर्या का ध्यान
दूसरी ओर इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वो भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। क्योंकि बाद में ड्यू का प्रभाव काफी ज्यादा होगा। हालांकि उनका ध्यान अच्छी क्रिकेट खेलने पर हैं।
इंडिया ने पिछले मैच की तुलना में इस मुकाबले में 2 बदलाव किए है। रिंकू और वॉशिंगटन की जगह अक्षर और संजू को मौका दिया गया है।
बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है पिच
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से गेंदबाजों को मदद देती है लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा हैं। इस बार शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग हैं और उसके बाद यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती हैं जहां पर वो आसानोंस बड़े शॉट लगा सकते हैं। इसके साथ धीमी गेंदें थोड़ी रुककर जरूर आती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में पूरे 20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IND vs ZIM: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्हामा, र्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11: तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (सी), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

