वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने अब तक खेले 7 T20I में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। नॉकआउट मुकाबले से पहले इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड जानना दिलचस्प हो जाता है, क्योंकि आंकड़े अक्सर बड़े मैच से पहले कहानी का संकेत दे देते हैं।
भारत ने अब तक वानखेड़े में 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इनमें से 5 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन
- कुल मैच: 7
- जीत: 5
- हार: 2
सबसे बड़ा और सबसे छोटा स्कोर
- सबसे बड़ा स्कोर: 247/9, 20 ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ, 2 फरवरी 2025
- सबसे कम स्कोर: 161/9, 20 ओवर में यूएसए के खिलाफ, 7 फरवरी 2026
जीत और हार के बड़े अंतर
- सबसे बड़ी जीत (रन के लिहाज से): इंग्लैंड को 150 रन से हराया, 2 फरवरी 2025
- सबसे बड़ी जीत (विकेट के लिहाज से): श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, 24 दिसंबर 2017
- सबसे बड़ी हार (विकेट के लिहाज से): वेस्टइंडीज से 7 विकेट से हार, 31 मार्च 2016
- सबसे करीबी जीत (रन के लिहाज से): श्रीलंका के खिलाफ 2 रन से जीत, 3 जनवरी 2023
बल्लेबाजी के बड़े आंकड़े
- सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली – 3 मैचों में 197 रन
- सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 54 गेंदों पर 135 रन – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2 फरवरी 2025
- सबसे ज्यादा औसत: विराट कोहली – 197.00
- सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (कम से कम 50 गेंदें): अभिषेक शर्मा – 245.45
- सबसे ज्यादा शतक: 1 शतक – अभिषेक शर्मा
- सबसे ज्यादा अर्धशतक: विराट कोहली – 2 अर्धशतक
- सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा – 13 छक्के
- एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा 13 छक्के (इंग्लैंड के खिलाफ 135 रनों की पारी में)
गेंदबाजी के आंकड़े
- सबसे ज्यादा विकेट: मोहम्मद शमी – 2 मैचों में 5 विकेट
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: शिवम मावी – 4/22 (4 ओवर) बनाम श्रीलंका, 3 जनवरी 2023
फील्डिंग और कप्तानी रिकॉर्ड
- सबसे ज्यादा कैच: हार्दिक पांड्या – 5 मैचों में 4 कैच,
- सबसे ज्यादा मैच: हार्दिक पांड्या – 5 मैच
- बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच: एमएस धोनी और सूर्यकुमार यादव – 2 मैच
- बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत: सूर्यकुमार यादव – 2 मैचों में 2 जीत,
बता दें कि, भारत ने आखिरी बार 7 फरवरी 2026 को यूएसए के खिलाफ वानखेड़े में टी20 मैच खेला था, जहां टीम ने 29 रन से जीत दर्ज की थी।
सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले यह रिकॉर्ड साफ संकेत देता है कि वानखेड़े भारत के लिए अनजाना मैदान नहीं है। अब देखना यह है कि क्या टीम इंडिया इसी ट्रैक रिकॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ एक और जीत दर्ज कर पाती है या नहीं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







