टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के 27वें मुकाबले में आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में इंडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 175 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन उनके गेंदबाज उस फैसले पर खरे नहीं उतर पाए।
सलमान ने किया अभिषेक को शून्य पर चलता
पाकिस्तान के कप्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सलमान अली आगा ने सभी को हैरान करते हुए पहला ओवर खुद करने का फैसला लिया।
उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ। पहली हो ओवर में।उन्होंने खतरनाक अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट कर दिया लेकिन उसके बाद ईशान किशन ने दूसरे छोर से काउंटरअटैक शुरू किया।
ईशान ने किया काउंटरअटैक, जड़ा एक और अर्धशतक
किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर लगातार अटैक करते हुए मात्र 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान तिलक वर्मा उनका भरपूर साथ दे रहे थे और दूसरी तरफ से ईशान लगातार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे।
हालांकि ज्यादा जोखिम उठाने के चक्कर में वो सैम अयूब की गेंद पर ओवर कवर्स मारने के चक्कर में बोल्ड हो गए। ईशान ने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए।
सैम अयूब के ओवर ने बदला मोमेंटम
तिलक और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ देर आराम से खेल लेकिन धीमी पिच होने की वजह से गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आ रही थी।
रन रेट बढ़ाने के चक्कर के तिलक वर्मा सैम अयूब की सीधी बाल पर स्वीप मारने के चक्कर में एलबीडब्ल्यू हो गए। सैम की अगली ही गेंद पर हार्दिक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में लोग ऑफ में बाबर आजम को कैच थमा बैठे।
सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के साथ छोटी साझेदारी की लेकिन 19वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो उस्मान तारिक की गेंद पर मिड विकेट पर कैच आउट हो गए। सूर्या 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।
रिंकू और शिवम ने किया दमदार फिनिश
दूसरी तरफ से शिवम बड़ी हिट्स लगाकर रनों की गति को बढ़ा रहे थे। रिंकू और शिवम ने शाहीन के आखिरी ओवर में भरपूर फायदा उठाया।
दुबे ने अफरीदी को पहली गेंद पर चौका लगाया और उसके बाद रिंकू ने चौका और छक्का लगाकर स्कोर 170 के पार पहुंचाया। हालांकि आखिरी दो गेंदों में शाहीन ने विकेट चटकाया और टीम इंडिया 175 रन ही बना सकी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







