भारत ने 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो (RPS) में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले हमेशा हाई प्रेशर और रोमांच से भरपूर रहे हैं, जहां छोटे स्कोर भी मैच का रुख बदल देते हैं। ऐसे में जब कोई टीम बड़ा स्कोर बना देती है तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि दोनों टीमों के बीच गेंद और बल्ले की कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 175 रन बनाए, जो इस राइवलरी में उनका सबसे बड़ा स्कोर बन गया। आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 5 सबसे बड़े टीम स्कोर कौन से हैं।
ये हैं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर
5. 131/3 – मीरपुर, 2014
टी20 वर्ल्ड कप 2014 में मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रन चेज करते हुए 3 विकेट खोकर 131 रन बनाए थे। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साथ विकेट खोकर 130 रन बनाए थे और भारत के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा था। इस रन चेज में रोहित शर्मा ने 21 गेंदों पर 24, शिखर धवन ने 28 गेंदों पर 30, विराट कोहली ने 32 गेंदों पर 36 और सुरेश रैना ने 28 गेंदों पर 35* रनों की पारियाँ खेली थी।
4. 141/9 – डरबन, 2007
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में डरबन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे और पाकिस्तान के सामने 142 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की ओर से रॉबिन उथप्पा ने 39 गेंदों पर 50 रनों की अच्छी पारी खेली थी। हालांकि, यह मैच बेहद रोमांचक रहा और पाकिस्तान भी बराबर स्कोर तक पहुंच गया, जिसके बाद मुकाबला टाई हो गया। बाद में बॉल आउट में भारत ने जीत दर्ज की और यह मैच इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में शामिल हो गया।
3. 151/7 – दुबई, 2021
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में दुबई में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी मुश्किल से 151 रन बनाए थे। इस पारी में विराट कोहली ने 49 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। हालांकि, फिर भी टीम को उम्मीद थी कि यह टोटल चुनौतीपूर्ण साबित होगा, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह भारत को किसी भी फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली हार झेलनी पड़ी।
2. 160/6 – मेलबर्न, 2022
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मेलबर्न में भारत ने 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ी मशक्कत करके जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में रन चेज के दौरान टीम इंडिया 35 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने 53 गेंदों पर 82* रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई थी और भारत ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।
1. 175/7 – कोलंबो, 2026*
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ उनका सबसे बड़ा टोटल है। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर टीम को आक्रामक शुरुआत दी। बीच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 34 और तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर 25 रन जोड़े। फिर अंत में शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 27 और रिंकू सिंह ने 4 गेंदों पर 11* रन बनाकर टीम को एक बेहतरीन टोटल तक पहुंचाया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







