Sunday, February 15

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेला जाना है। इस मैच के लिए दोनों टीमें जोर-शोर से तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं। हालाँकि मैच वही जीतेगा जो उस दिन ज्यादा अच्छे से दबाव को हैंडल करेगा।

इंडिया और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मैच श्रीलंका में कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस ग्राउंड पर अक्सर लो स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों में सबसे बड़े 5 स्कोर के बारे में।

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में अब तक बने सबसे बड़े स्कोर

Highest Total Scored In India Vs Pakistan In T20 World Cup
Highest Total Scored In India Vs Pakistan In T20 World Cup

5. पाकिस्तान (152/10) जोहानेसबर्ग

इंडिया और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में 5वें नंबर पर पाकिस्तान की टीम है। साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम ने चेस करते हुए मिस्बाह उल हक के अर्धशतक के चलते 152 रन बनाए थे। हालाँकि उनके अलावा इस मैच में कोई भी अन्य बल्लेबाज नहीं चल सका था। फाइनल मैच में 157 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

4. पाकिस्तान (152/0) दुबई

पाकिस्तान ने दुबई में खेले जा रहे 2021 टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचा था। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ न सिर्फ बिना विकेट खोए 152 रन बनाए थे, बल्कि यह उनकी इस टूर्नामेंट में इकलौती जीत थी। बाबर और रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था।

3. इंडिया (157/5) जोबर्ग

टीम इंडिया ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में 157 रन बनाए थे। गौतम गंभीर ने इस मैच में शानदार पारी खेलते हुए 75 रन बनाए और अंत में रोहित ने 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर इस स्कोर तक ले जाने में मदद की थी। पाकिस्तान की टीम इस मैच में मात्र 152 रनों पर ढेर हो गई थी और भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम कर लिया था।

2. पाकिस्तान 159/8 (मेलबर्न)

पाकिस्तान की टीम ने साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बुरी तरह से हराया था और अगले साल भी एशिया कप में उन्हें एक मैच में परास्त किया था। इस मैच में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न की मुश्किल पिच पर शान मसूद और इफ्तिखार अहमद के अर्धशतकों की बदौलत 159 रन बनाए थे। हालाँकि विराट की पारी के आगे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

1. इंडिया 160/6 (मेलबर्न)

इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम पर है। उन्होंने 2022 में विराट कोहली की चमत्कारी पारी के बलबूते यह स्कोर चेस किया था।

पाकिस्तान ने मेलबर्न की मुश्किल पिच पर 159 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। इंडिया के शुरुआती 4 विकेट बेहद कम स्कोर पर गिर गए थे, लेकिन उसके बाद विराट ने हार्दिक के साथ मिलकर साझेदारी की और टीम को संकट से उबारा और उसके बाद उन्होंने अपनी फिनिशिंग एबिलिटी दिखाते हुए मैच जिता दिया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version