Sunday, February 15

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के 27वें मुकाबले में आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में इंडिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 176 रनों का टारगेट दिया। इंडिया ने आसानी से यह मैच 61 रनों से अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन उनके गेंदबाज उस फैसले पर खरे नहीं उतर पाए।

ईशान ने फेरा सलमान की मेहनत पर पानी

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव के बीच इस मैच में भी हैंडशेक नहीं हुआ। सलमान ने पहले ही ओवर में डैंजरस अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। लेकिन उसके बाद ईशान किशन शो शुरू हुआ।

भारतीय कीपर बल्लेबाज ने पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए मात्र 27 गेंदों में अर्धशतक।पूरा कर लिया। हालांकि ज्यादा एग्रेसिव होने के चलते वो सैम अयूब का शिकार हो गए। लेकिन उसके पहले वो 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए।

सैम अयूब के ओवर ने बदला मोमेंटम

सैम अयूब ने एक ही ओवर में तिलक और उसके बाद अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या का विकेट लेकर टीम इंडिया को मुश्किल में जरूर डाला लेकिन सूर्य और शिवम ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक ले गए। 19वें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।

रिंकू और शिवम ने किया दमदार फिनिश

दूसरी तरफ से शिवम बड़ी हिट्स लगाकर रनों की गति को बढ़ा रहे थे। रिंकू और शिवम ने शाहीन के आखिरी ओवर में भरपूर फायदा उठाया। दुबे ने अफरीदी को पहली गेंद पर चौका लगाया और उसके बाद रिंकू ने चौका और छक्का लगाकर स्कोर 170 के पार पहुंचाया। हालांकि आखिरी दो गेंदों में शाहीन ने विकेट चटकाया और टीम इंडिया 175 रन ही बना सकी।

बुमराह और हार्दिक की बदौलत पाकिस्तान की रही खराब शुरुआत

176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। डॉक्यूमेंट्री किंग साहिबजादा फरहान खाता खोले बिना ही हार्दिक पांड्या का शिकार हो गए। अगले ओवर में बुमराह ने सैम अयूब और कप्तान सलमान अली को आउट करके मुश्किलें बढ़ा दी।

फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम

बाबर आजम से पाकिस्तानी फैंस को बहुत उम्मीदें थी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने उसमें पानी फेर दिया। वो अक्षर पटेल को सीधी गेंद पर बोल्ड हो गए। बाबर 7 गेंदों में 5 रन ही बना सकें।

पावरप्ले में ही पाकिस्तान की लगभग आधी टीम पवेलियन पहुंच चुकी थी। विकेटकीपर उस्मान खान एक तरफ से बड़े शॉट लगा रहे थे लेकिन रिक्वायर्ड रन रेट बढ़ता जा रहा था और कोई भी उनका साथ देने को राजी नहीं था।

उस्मान 34 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। उसके बाद तो विकेट की झड़ी सी लग गई।

भारतीय गेंदबाजों के आगे ढेर हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज

पाकिस्तान की टीम 12.1 ओवरों में 78 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी। फहीम और शाहीन ने विकेट बचाने की कोशिश की लेकिन वो उसमें ज्यादा देर तक सफल नहीं हुए। इंडिया ने आसानी से यह मैच 61 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2–2 विकेट लिए। ईशान को उनकी विस्फोटक पारी के चलते मैन ऑफ द मैच दिया गया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version