Saturday, March 14

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इसी साल भारत और श्रीलंका में होना है। इस टूर्नामेंट को शुरू होने में कुछ दिन बाकी हैं। सभी टीमों के पास अपने स्क्वाड का ऐलान करने के लिए 31 जनवरी का समय है और उसके बाद वो अपने स्क्वाड में चेंजेस नहीं कर पाएंगे।

इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए आयरलैंड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि उनकी टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।

पॉल स्टर्लिंग को बनाया गया कप्तान

Ireland Announced Squad For T20 World Cup 2026
Ireland Announced Squad For T20 World Cup 2026

आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अनुभवी ओपनिंग प्लेयर पॉल स्टर्लिंग को कप्तान बनाया है। उन्हें कुछ समय पहले ही कप्तानी सौंपी गई थी। वो जब से कप्तान बने हैं तब से टीम का प्रदर्शन भी ठीक रहा है।

आयरलैंड की टीम का प्रदर्शन पिछले टी20 वर्ल्ड कप में काफी खराब रहा था लेकिन इस बार उन्होंने अपनी तैयारी में सुधार किया है। आयरलैंड की निगाह इस बार सुपर 8 में क्वालीफाई करने की होगी। स्टर्लिंग काफी समय से आयरिश टीम के लिए खेल रहे हैं और वो उनके सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

जोश लिटिल को भी मिली जगह

आयरलैंड ने अपने स्क्वाड में जोश लिटिल को भी शामिल किया है। जोश लिटिल को भारत में खेलने का भी अनुभव है। क्योंकि, वो यहाँ पर आईपीएल खेल चुके हैं और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित भी किया था।

लिटिल शुरुआती ओवरों में काफी घातक साबित हो सकते हैं। वो नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं। आयरलैंड की गेंदबाजी काफी हद तक उन्हीं के ऊपर निर्भर है।

ग्रुप बी में हैं आयरलैंड

आयरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप बी में रखा गया है। उनके साथ इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, ओमान, ज़िम्बाब्वे और मेजबान श्रीलंका भी हैं। आयरलैंड की टीम सिर्फ दो बार ही पहले राउंड को पार करके दूसरे राउंड में पहुँचने में सफल हुई थी। साल 2009 और 2022 में ही वो सिर्फ ऐसा कर पाई थी।

टी 20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड का स्क्वाड

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version