टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सूर्यकुमार यादव को अहम सलाह दी थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट से पहले उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई थी और उस दौरान उन्हें एक अहम सलाह मिली थी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बना और कुल तीसरी बार यह ट्रॉफी जीतने में सफल रहा।

धोनी से मुलाकात को लेकर सूर्यकुमार यादव का बयान

सूर्यकुमार यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “उनकी प्रतिक्रिया शानदार थी। टूर्नामेंट से पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उन्होंने मुझे आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने को लेकर कुछ सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि हमारे पास बहुत शानदार टीम है और हमें बस निडर होकर खेलना चाहिए। अगर हम साहस के साथ खेलेंगे तो जीत हमारी ही होगी।”

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर नया इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है जब किसी टीम ने लगातार दो बार यह टूर्नामेंट जीता हो।

इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गया।

अब 2028 ओलंपिक पर है नजर

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टीम के अगले लक्ष्य के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा, “अब हमारा अगला लक्ष्य 2028 ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उसी साल टी20 वर्ल्ड कप भी होगा, इसलिए हम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की भी कोशिश करेंगे।”

घरेलू मैदान पर जीत को बताया खास

भारतीय कप्तान ने कहा कि अपने देश में विश्व कप जीतना खिलाड़ियों के लिए बेहद खास अनुभव होता है।

उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप जीतना हमेशा खास होता है। जब भारत में आईसीसी टूर्नामेंट होता है और आप यहीं जीतते हैं, तो वह खुशी और भी ज्यादा बढ़ जाती है।”

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version