Wednesday, March 11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होने जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रोहित एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ सकते हैं रोहित

Rohit Sharma Could Achieve 2 Milestones Against NewZealand ODI Series
Rohit Sharma Could Achieve 2 Milestones Against NewZealand ODI Series

दरअसल, इस मैच में रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है। अगर रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक जड़ देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

आपको बता दें, कि यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 49 शतक लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के नाम 45-45 शतक दर्ज हैं। एक और शतक लगाते ही रोहित इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

छक्कों के मामलों में गेल को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित

यहीं नहीं रोहित शर्मा छक्कों के मामले में भी इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 648 छक्के लगाए हैं। अगर वह आने वाली सीरीज या मैच में दो और छक्के जड़ देते हैं, तो 650 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

इसके अलावा, यदि पहले वनडे में वह दो छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो जाएगा। इस समय यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के पास है, जिन्होंने ओपनर के रूप में 328 छक्के लगाए हैं, जबकि रोहित 327 छक्कों के साथ उनके बेहद करीब हैं।

शानदार हैं रोहित शर्मा का वनडे करियर

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के आंकड़े भी शानदार रहे हैं। उन्होंने अब तक 279 वनडे मुकाबलों में 11,516 रन बनाए हैं, जिसमें तीन दोहरे शतक शामिल हैं। साल 2022 से 2025 तक उन्होंने भारत की वनडे टीम की कप्तानी भी की। हाल ही में रोहित विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 93 गेंदों पर 155 रनों की शानदार पारी खेलकर अपना 37वां लिस्ट-ए शतक पूरा किया था।

अब फैंस को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रोहित शर्मा अपने इसी फॉर्म को जारी रखते हुए टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाएंगे और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा देंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version