T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज मंगलवार, 17 फरवरी को 32 वां मैच आयरलैंड क्रिकेट टीम और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में अभी तक ज़िम्बाब्वे की टीम ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। जबकि दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं। इस बीच उनको एक मैच में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आज इस मैच में जीत हासिल करके ज़िम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
दोनों के बीच लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आयरलैंड क्रिकेट टीम और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अभी तक इस फॉर्मेट में कुल 18 मैच खेले गए हैं। इन दोनों ही टीमों ने इनमें से 8-8 मैच जीते हैं। जबकि इस दौरान उनके 2 मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। इसके चलते हुए आज इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इस तरह की हो सकती है आयरलैंड की टीम :-
अपने पिछले मैच में आयरलैंड की टीम को ओमान क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। उस मैच में उनके बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। तभी तो आज के इस मैच में भी यह टीम अपने बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों से उसी तरह का प्रदर्शन चाहेगी।

आयरलैंड की संभावित एकादश : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकार्थी, और मैथ्यू हम्फ्रीज।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है ज़िम्बाब्वे की टीम :-
अपने पिछले मैच में ज़िम्बाब्वे की टीम ने इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया था। तब उन्होंने उस मैच में कंगारू टीम को हराया था। तब उस मैच में उनके युवा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजर्बानी ने काफी घातक गेंदबाजी की थी। वहीं आज के इस मैच में भी इस टीम को उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की आस रहने वाली है।

जिम्बाब्वे की संभावित एकादश : ब्रायन बेनेट, ताडिवानाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
ऐसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-
पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलती है। इसके अलावा नजरें जमने के बाद यहां पर बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। इसके बाद बल्लेबाज यहां पर बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकता है।

जबकि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाता है तो यह पिच धीमी होती जाती है और फिर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन का रहा है। जबकि यहां पर 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है।
कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-
श्रीलंका मौसम विज्ञान के अनुसार आज 17 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज यहां पर बारिश होने की संभावना न के बराबर है। तभी तो आज के इस मैच में हमें पूरा मैच बिना किसी बाधा के देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें आप यह मैच :-
आयरलैंड क्रिकेट टीम और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

