जसप्रीत बुमराह इस दशक के सबसे बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से अपनी टीम को बहुत से मैच जिताए हैं। सपाट पिच हो या सेट बल्लेबाज़ का विकेट लेना हो, उन्होंने हमेशा यह काम अपनी टीम के लिए करके दिया है।
बुमराह ने आगे आने वाली जनरेशन को तेज़ गेंदबाज़ बनने के लिए प्रेरित किया है। भारत में कोई आईसीसी इवेंट हो और बुमराह की बात न हो ऐसा संभव ही नहीं हो सकता है। क्योंकि उन्होंने अपने डेब्यू के आबाद से आईसीसी इवेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया हैं।
अहमदाबाद में होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल

एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंडिया में होना है और इस बार भी फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है। जसप्रीत बुमराह ने अब तक अपने करियर में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है। वो कई टी20 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं और उसमें अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को चैंपियन भी बना चुके हैं।
इस बार वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी टीम के खिताब जीतने के चांस उतने ही ज़्यादा बढ़ जाएंगे। क्योंकि वो विकेट-टेकिंग गेंदबाज़ हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब तक टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने कितने मुकाबले खेले हैं और उसमें उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।
2016 में किया था टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू
जसप्रीत बुमराह को सबसे पहले टी20 वर्ल्ड कप में 2016 में खेलने का मौका मिला था। भारत में हुए उस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी का जौहर दिखाया था और उसके बाद कभी भी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।
इंजरी के चलते उन्होंने 2022 का टूर्नामेंट मिस किया था, लेकिन 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज़ में खेले गए टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का ख़िताब जीतकर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का सपना भी पूरा किया था।
शानदार रहा है बुमराह का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
जसप्रीत ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 18 मैच खेले हैं, जिसमें 14.30 की औसत, 15.76 की स्ट्राइक रेट और 5.44 की इकॉनमी से 26 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट रहा है।






