T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत आगामी 7 फरवरी से होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। वहीं इस बार यह भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपनी चुनौती पेश करने वाली है।
इसके अलावा टीम इंडिया इस बार टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इसमें एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की अगुआई करने वाले हैं। इस बीच आइए टी-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. रविचंद्रन अश्विन : 32 विकेट :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने टी-20 विश्व कप में भारत के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला साल 2012 में खेला था।

इसके चलते हुए उन्होंने 24 मैच की 24 पारियों में खेलते हुए 17.25 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 32 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.49 की रही थी। जबकि इस टूर्नामेंट में वह 1 बार 4 विकेट हॉल लेने में सफल रहे थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था।
2. अर्शदीप सिंह : 27 विकेट :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस टूर्नामेंट के 14 मैचों में खेलते हुए 13.74 की शानदार गेंदबाजी औसत और 7.42 की इकॉनमी रेट के साथ 27 विकेट लिए हैं।

इसके अलावा उन्होंने साल 2024 के संस्करण में खेले 8 मैचों में 12.64 की शानदार गेंदबाजी औसत और 7.16 की इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट लिए थे। उस टूर्नामेंट तब वह संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। क्यूंकि उस संस्करण में अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी ने भी 17 ही विकेट लिए थे।
3. जसप्रीत बुमराह : 26 विकेट :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। क्यूंकि वह अभी तक टी-20 विश्व कप के तीन 3 संस्करण खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2016, 2021 और 2024 के संस्करण खेले हैं। जबकि वह अपनी पीठ की चोट के कारण साल 2022 का संस्करण नहीं खेल पाए थे।

इसके चलते हुए उन्होंने अभी तक इस मेगा टूर्नामेंट में 18 मैचों में खेलते हुए 14.30 की शानदार गेंदबाजी औसत से 26 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान बुमराह का इकॉनमी रेट 5.44 का रहा है। इसके अलावा उनका यह इकॉनमी रेट कम से कम 25 विश्व कप विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे अच्छा है।
4. हार्दिक पांड्या : 24 विकेट :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नाम आता है। क्यूंकि इस स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 24 मैचों की 21 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 21.66 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 24 विकेट लिए हैं।

वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा साल 2024 के पिछले सीजन में उन्होंने 8 मैचों में 17.36 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 11 विकेट लिए थे। वहीं इस मौजूदा समय में वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 100 से अधिक विकेट ले चुके हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

