टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। अब तक काफी अच्छे मैच देखने को मिले हैं। सभी टीमें इस मल्टी नेशनल इवेंट को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही हैं। एसोसिएट नेशन भी बता रही हैं कि उन्हें जितना ज्यादा मौका मिलेगा, वो उतना ही अच्छा करेंगी।
यूएसए के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार कप्तानी पारी खेलकर टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई, वरना उलटफेर भी हो सकता था। तो चलिए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट में किन खिलाड़ियों ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

5. ग्रेम स्मिथ (Graeme Smith) – 352 रन
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं। उन्होंने कई सालों पहले खेलना छोड़ दिया था, लेकिन उसके बाद भी उनका नाम इस लिस्ट में आ रहा है।
स्मिथ ने टी20 वर्ल्ड कप में 16 पारियों में 352 रन बनाए। इस दौरान उनकी कप्तानी में टीम नॉकआउट तो पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई।
4. महेला जयवर्धने (Mahela Jaywardhane) – 360 रन
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक महेला जयवर्धने छोटे फॉर्मेट के भी अच्छे खिलाड़ी थे। उन्होंने 11 पारियों में 360 रन बनाए। हालांकि उनकी कप्तानी में भी टीम खिताब नहीं जीत पाई।
3. एमएस धोनी (MS Dhoni) – 529 रन
इंडिया के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे महान कप्तानों में से एक एमएस धोनी की शानदार कप्तानी के आगे उनकी बल्लेबाजी कहीं छिप सी जाती है। लेकिन बड़े मैचों और क्रूशियल सिचुएशन में उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम को संभाला है।टी20
फॉर्मेट के इतने ज्यादा लोकप्रिय होने में धोनी का भी अहम रोल है, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था, जिसके बाद भारत में इस फॉर्मेट को स्वीकारा गया था। एमएस धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में खेली 29 पारियों में 529 रन बनाए हैं।
2. केन विलियम्सन (Kane Williamson) – 545 रन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और फैब 4 का हिस्सा केन विलियम्सन ने भी लंबे समय तक इस फॉर्मेट को डोमिनेट किया है। उन्होंने बहुत सी शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया है। उनकी कप्तानी में टीम सेमीफाइनल और फाइनल में भी गई है, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई है। विलियम्सन ने टी20 वर्ल्ड कप की 20 पारियों में 545 रन बनाए हैं।
1. बाबर आज़म (Babar Azam) – 549 रन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि बड़े मैचों और मुश्किल परिस्थितियों में उनके रन कम ही आए हैं और एसोसिएट नेशन के सामने उन्होंने अच्छे से रन बनाए हैं।
बाबर ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले 17 मैचों की 17 पारियों में 549 रन बनाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
बाबर आजम (पाकिस्तान) – 17 पारियों में 549 रन
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) – 20 पारियों में 545 रन
एमएस धोनी (भारत) – 29 पारियों में 529 रन
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 11 पारियों में 360 रन
ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) – 16 पारियों में 352 रन

