टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अब से कुछ दिनों में होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार मल्टीनेशन इवेंट में काफी हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलेंगे।
टीमों का टी20 फॉर्मेट खेलने का तरीका भी बदला है और साथ ही साथ भारत में वर्ल्ड कप होना है, जहाँ पर काफी सपाट विकेट मिलती हैं और रन आसानी से बनते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
5. विराट कोहली (Virat Kohli) – 296 रन

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली नंबर 5 पर आते हैं। उन्होंने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था।
कोहली ने इसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को असंभव सी स्थिति से मैच जिताया था। विराट ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में खेले 6 मैचों में 98.66 की औसत और 137 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले थे।
4. महेला जयवर्धने (Mahela Jaywardene) – 302 रन

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने भले ही छोटे फॉर्मेट के बहुत अच्छे खिलाड़ी न हों, लेकिन उसके बाद भी उन्हें गियर शिफ्ट करना अच्छे से आता था।
जयवर्धने ने साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 60.40 की औसत और 159.78 के स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।
3. बाबर आज़म (Babar Azam) – 303 रन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 2021 में यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था।
बाबर ने खेले 6 मुकाबलों में 60.60 की औसत और 126 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े थे।
2. तिलकरत्ने दिलशान (Tillakaratne Dilshan) – 317 रन

श्रीलंका के ताबड़तोड़ ओपनर बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान अपने अतरंगी शॉट्स और दमदार शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते थे। टी20 क्रिकेट में इनोवेटिव शॉट्स लाने में उनका काफी योगदान था।
दिलशान ने साल 2010 में खेले गए टूर्नामेंट में 7 मैचों में 52.83 की एवरेज और 145 के स्ट्राइक रेट से 2 अर्धशतक की मदद से 317 रन बनाए थे।
1. विराट कोहली (Virat Kohli) – 319 रन

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वे दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीत चुके हैं। उन्होंने लगभग हर टूर्नामेंट में अपने दम पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी को कैरी किया है।
साल 2014 में खेले गए टूर्नामेंट में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 6 मैचों में 106.33 की औसत और 126 के स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले थे।

