टी20 वर्ल्ड कप अब समाप्त होने वाला है। इस टूर्नामेंट में काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं जिन्होंने फैंस के दिलों की धड़कनें रोक कर रख दी थीं। हालाँकि फाइनल मुकाबला भी काफी दिलचस्प देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इस नॉकआउट मैच से पहले किन खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

5. मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) – 77 रन
ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान टी20 कप्तान मिचेल मार्श इस टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक ही फाइनल खेला है और उसी में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
मिचेल ने साल 2021 में दुबई में हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने उस मैच में 50 गेंदों में 154 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 77 रन बनाए थे।
4. केन विलियम्सन (Kane Williamson) – 85 रन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन भी बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। नॉकआउट मैचों में वे हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो वे और भी ज्यादा खतरनाक फॉर्म में आ जाते हैं।
साल 2021 में यूएई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ अर्धशतक जड़ा था, बल्कि इसके चलते ही कीवी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल हुई थी। विलियम्सन ने 48 गेंदों में 177.08 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए थे।
3. कुमार संगकारा (Kumar Sangakara) – 138 रन
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज कुमार संगकारा भी बड़े मैचों में हमेशा प्रदर्शन करते थे। उनकी पारी की बदौलत लंका की टीम टी20 में अपना एकमात्र खिताब जीतने में सफल हुई थी।
कुमार संगकारा ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 3 फाइनल खेले हैं, जिसमें 2 में हार मिली है और 1 में जीत दर्ज करने में सफल हुई है। 2009 और 2012 में उनकी टीम रनर-अप रही थी, लेकिन 2014 में इंडिया को हराकर फाइनल अपने नाम किया था।
संगकारा ने 3 मैचों में 138 की औसत और 122.12 के स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं।
2. विराट कोहली (Virat Kohli) – 153 रन
विराट कोहली टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने दम पर टी20 वर्ल्ड कप में बहुत से मैच जिताए हैं। इसके चलते ही वे इस टूर्नामेंट में 2 बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं।
विराट ने टी20 वर्ल्ड कप में 2 फाइनल खेले हैं, जिसमें 1 बार हार तो 1 बार जीत मिली है। 2014 में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं 2024 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
कोहली ने खेले 2 मुकाबलों में 76.5 की औसत और 130.76 के स्ट्राइक रेट से 153 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 77 रन है, जो उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।
1. मार्लोन सैम्युल्स (Marlon Samuels) – 163 रन
वेस्टइंडीज के दिग्गज टी20 बल्लेबाज और उन्हें 2 बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले मार्लोन सैम्युल्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
उनकी पारियों की वजह से पहले वेस्टइंडीज ने साल 2012 में श्रीलंका को उनके घर में और 2016 में इंग्लैंड को असंभव से मैच में हराया था। दोनों ही मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी।
मार्लोन ने खेले 2 मैचों में 163 की औसत और 133.6 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दोनों मैचों में फिफ्टी निकली थी। और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 85 रन है।

