टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब ख़त्म होने वाला है। अब सिर्फ टूर्नामेंट में नॉकआउट मुकाबले ही बचे हैं। यह मैच काफी अहम होने वाले हैं। क्योंकि जो भी टीम जीतेगी, वो ट्रॉफी जीतने की तरफ अपने कदम बढ़ा देगी।
तो चलिए जानते हैं कि अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
5. किस गेल (Chris Gayle) – 146 किस गेल
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज किस गेल 5वें नंबर पर आते हैं। यह ओपनर अपनी बल्लेबाजी से टीम को बहुत से मैच जिताए हैं।
गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में 4 सेमीफाइनल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 73 की औसत और 132.72 की स्ट्राइक रेट से 146 रन जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 75 रन है।
4. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – 159 रन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नॉकआउट मैचों में कई शानदार पारियां खेली हैं।
रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में 5 सेमीफाइनल मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 39.75 की औसत और 137.06 के स्ट्राइक रेट से 159 रन निकले हैं। उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया है।
3. जॉस बटलर (Jos Butler) – 164 रन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और उनके इतिहास में व्हाइट बॉल में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज जॉस बटलर ने अपने दम पर टीम को बहुत से मैच तो जिताए ही हैं। लेकिन बड़े मैचों में वो और भी ज्यादा अच्छा खेलने लगते हैं।
जॉस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में 4 सेमीफाइनल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 82 की औसत और 156.19 की स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी निकला है।
2. तिलकरत्ने दिलशान (Tilakratne Dilshan) – 179 रन
श्रीलंका के धाकड़ ओपनर और दिलस्कूप इन्वेंट करने वाले तिलकरत्ने दिलशान अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वो अपनी टीम को पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाने में माहिर थे और बड़े मैचों में तो वो अलग ही रंग में आ जाते थे।
दिलशान ने 4 मैचों में 59.66 की औसत और 127 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 96 रन है।
1. विराट कोहली (Virat Kohli) – 220 रन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पिछले कुछ समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने दम पर टीम को बहुत से मैच जिताए हैं। विराट टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वो दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीत चुके हैं।
विराट ने टी20 वर्ल्ड कप में 4 सेमीफाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 110 की एवरेज और 157.14 के स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 है।

