Saturday, February 21

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत हो चुकी है। अब तक काफी अच्छे मुकाबले देखने को मिले हैं। एसोसिएट नेशन ने फुल मेंबर टीमों को न सिर्फ टक्कर दी है बल्कि उन्हें मैच जीतने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी है।

इस टूर्नामेंट में अब तक काफी अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली है। खिलाड़ियों ने काफी अच्छी पारियां खेली हैं, जिसमें अपनी ताकत का भी भरपूर नजारा पेश किया है। तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच छक्के औसत रन स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
शिमरॉन हेटमायर (वेस्टइंडीज) 1 6 64.00 64 177.77 64
ब्रेंडन मैकमुलेन (स्कॉटलैंड) 2 5 55.00 55 183.33 41*
जैकब बेथल (इंग्लैंड) 1 4 55.00 55 157.14 55
गुलबदीन नायब (अफगानिस्तान) 1 4 63.00 63 180.00 63
विल जैक्स (इंग्लैंड) 1 4 39 216.66 39*

5. विल जैक्स (Will Jacks)

इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स इस समय सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 1 मैच में 4 छक्के जड़ते हुए 39 रन बनाए हैं।

4. गुलबदीन नायब (Gulbadin Naib)

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। उनके बल्ले से अब तक 1 मैच में ही 4 छक्के निकल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 63 रन बनाए हैं।

3. जैकब बेथल (Jacob Bethell)

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने भी अपने टैलेंट का भरपूर नजारा दिखाया है। उन्होंने अब तक खेले 1 मैच में 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए थे।

2. ब्रेंडन मैकमुलेन (Brandon McMullen)

स्कॉटलैंड के बल्लेबाज ब्रेंडन मैकमुलेन इस समय काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में 5 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 55 रन भी निकले हैं।

1. शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer)

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनको बल्लेबाजी में प्रमोशन दिया गया था, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया था और अब वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हेटमायर ने 1 मैच में 6 छक्के जड़ दिए थे। इसके अलावा उन्होंने 64 रन भी बनाए थे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version