टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं जिन्होंने फैंस के दिलों की धड़कनों को थाम के रख दिया था। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके फैंस का दिल जीता है। फाइनल मुकाबले में भी वे इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं इस नॉकआउट मैच से पहले कि किन खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

5. कार्लोस ब्रैथवेट (Carlos Braithwate) – 3 विकेट
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट को फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए 4 छक्कों की वजह से जाना जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि उन्होंने बल्ले के साथ तो अच्छा प्रदर्शन किया ही था और साथ में गेंद से भी कई अहम विकेट चटकाए थे।
कार्लोस ने इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डन्स में गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवरों के स्पेल में 7.66 की औसत और 5.75 की इकॉनमी से 3 विकेट अपने नाम किए थे।
4. सैमुएल बद्री (Samuel Badree) – 3 विकेट
टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की सफलता का राज उनके दिग्गज स्पिन गेंदबाज सैमुएल बद्री हैं। उन्होंने दोनों फाइनल में शानदार गेंदबाजी करके न सिर्फ सही समय पर विकेट चटकाए थे बल्कि रनों पर भी लगाम लगाई थी।
बद्री ने 2012 और 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम दोनों बार फाइनल जीतने में सफल हुई थी। सैमुएल ने दोनों मैचों में 13.33 की औसत और 16 के स्ट्राइक रेट से 3 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी सिर्फ 5 की है और उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 2 विकेट लेना है।
3. अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) – 3 विकेट
पाकिस्तान के ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक फाइनल खेला है और उसमें शानदार प्रदर्शन करके पाकिस्तान को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है।
अब्दुल ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 6.66 की औसत और 6 के स्ट्राइक रेट से 3 विकेट लिए हैं। रज्जाक की इकॉनमी 6.66 रही है।
2. उमर गुल (Umar Gul) – 4 विकेट
पाकिस्तान के वन ऑफ द बेस्ट फास्ट बॉलर में से एक उमर गुल ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2007 और 2009 के फाइनल में अपनी गेंदबाजी से टीम के लिए मैच सेट कर दिया था।
उमर ने खेले 2 मैचों में 14.25 की औसत से 4 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.12 की थी और उनका बेस्ट प्रदर्शन 28 रन देकर 3 विकेट लेना था।
1. अजंता मेंडिस (Ajantha Mendis) – 4 विकेट
श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस के करियर का ग्राफ जितनी तेजी से ऊपर गया था, उससे कहीं ज्यादा तेजी से नीचे भी आया था। हालाँकि इस बीच उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हाईएस्ट विकेट टेकर बन गए हैं।
अजंता ने 2 मैचों में 11.5 की औसत और 12 के स्ट्राइक रेट से 4 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी सिर्फ 5.75 की थी।

