Thursday, March 5

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 1 मुकाबला खेला हैं और उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा हैं।

न्यूजीलैंड ने पिछले साल की रनरअप साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में हराकर दूसरी बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

इससे पहले भी वो एक बार फाइनल में जगह बना चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि कीवी टीम का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड कैसा हैं?

2021 में न्यूजीलैंड ने किया था फाइनल के लिए क्वालीफाई

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में 2026 से पहले सिर्फ 1 बार फाइनल में जगह बनाई हैं। साल 2021 में कीवी टीम ने केन विलियमसन की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली थी 2021 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में करारी हार

2021 में यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का सामना चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विलियमसन के अर्धशतक के चलते 177 रन बनाए थे।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम के वर्तमान कप्तान मिचेल मार्श की तूफानी पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 8 विकेट से मुकाबला जीतकर पहली ट्रॉफी जीती थी।

सेंटनर की कप्तानी में इतिहास रचना चाहेगी न्यूजीलैंड

मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरे साल आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई हैं। इससे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी और अब फिर से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में क्वालीफाई किया है।

हालांकि इस बार उनका लक्ष्य अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने पर है।

न्यूजीलैंड ने लिया सेमीफाइनल में ग्रुप स्टेज में मिली हार का बदला

टी20 वर्ल्ड में इस बार न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका ने हराया था लेकिन सेमीफाइनल में कीवी टीम ने अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version