T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बुधवार, 25 फरवरी को सुपर-8 का छठा मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं सुपर-8 में अब श्रीलंका की टीम अपना दूसरा मैच खेलेगी।
क्यूंकि पहले मैच में इस टीम को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार मिली थी। जबकि दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के चलते हुए रद्द हो गया था। तभी तो अब ऐसे में यह मैच इन दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिहाज से काफी अहम होने वाला है।
इन दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर :-
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 28 मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए कीवी टीम को अभी तक 16 मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम को 11 मैच में जीत मिली है। वहीं इस बीच उनके एक मैच में कोई भी नतीजा नहीं निकला है।

इसके अलावा टी-20 विश्व कप में इन दोनों के बीच अभी तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से कीवी टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि श्रीलंका की टीम को भी 3 में ही जीत मिली है। इसके अलावा साल 2012 विश्व कप का मैच न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में जीता था।
इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज न्यूजीलैंड की टीम :-
इस मैच में आज कीवी टीम को एक बार फिर से अपने सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट और फिन एलन से जोरदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी। जबकि मध्यक्रम में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स अपनी टीम को असरदार शुरुआत दिला सकते हैं। इसके अलावा इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश : टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, इश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है श्रीलंका की टीम :-
अपने पिछले मैच में श्रीलंका की टीम को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 51 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन उस मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं इस मैच में भी उनसे उसी प्रदर्शन की आस रहेगी। जबकि पिछले मैच में उनकी बल्लेबाजी काफी कमजोर साबित हुई थी। तभी तो अब ऐसे में यह टीम अपनी पिछली नाकामी को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

श्रीलंका की संभावित एकादश : पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना और दिलशान मदुशंका।
ऐसी रहेगी आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच :-
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। तभी तो यहां मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो जाती है।

इसके चलते हुए बाद में स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। तभी तो आज ऐसे में ये दोनों टीमें अच्छे स्पिनरों के साथ उतर सकती है। इस पिच पर सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया था।
कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम :-
श्रीलंका के मौसम विभाग ने 25 फरवरी को कोलंबो में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के मैच में 10 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई गई है। तभी तो आज के इस मैच में हमें बारिश का खलल ज्यादा नहीं देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
न्यून्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी आज सभी की नजरें :-
कुसल मेंडिस ने अपनी पिछली 10 पारियों में 36.11 की औसत से 325 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज पथुम निसांका के बल्ले से पिछली 10 पारियों में 300 रन आए हैं। इसके अलावा दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने पिछली 10 पारियों में 295 रन बनाए हैं।

वहीं गेंदबाजी में श्रीलंका की तरफ से तीक्षाना ने पिछले 9 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। जबकि डफी ने पिछले 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। वहीं मेट हेनरी ने भी पिछले 7 मुकाबलों में 9.29 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

