T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर अब इस मौजूदा समय में एक और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। क्यूंकि पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत में अपने मुकाबले खेलने से मना कर दिया था। इसके चलते हुए उनको बाहर करके स्कॉटलैंड की टीम को जगह मिली थी। लेकिन अब बीते दिन रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। इसके अलावा पाकिस्तान की सरकार ने अपने बोर्ड को आगामी 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति नहीं दी है। लेकिन पाकिस्तान के इस रुख पर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अपना आधिकारिक बयान जारी कर दिया है।
पाकिस्तान के ऐलान पर अब ICC ने जारी किया बयान :-
इसके चलते हुए बीती रात यानि 1 फरवरी को आईसीसी ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से दूरी बनाने को लेकर आईसीसी ने अब एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से दीर्घकालिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लेने को कहा है।
ICC issues statement on ICC Men’s T20 World Cup 2026. https://t.co/QTZbB5y75e
— ICC (@ICC) February 1, 2026
इसके चलते हुए आईसीसी ने कहा है कि, “आईसीसी राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है, लेकिन यह निर्णय वैश्विक क्रिकेट के हित में नहीं है और न ही पाकिस्तान में लाखों प्रशंसकों सहित दुनिया भर के प्रशंसकों के कल्याण के लिए उपयुक्त है। फिर भी अब आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करेगी। क्योंकि उनके इस फैसले से वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है। वहीं इसका वह स्वयं एक सदस्य और लाभार्थी है।”
पाकिस्तान ने समाधान निकालने की करी अपेक्षा :-
इसके अलावा आईसीसी ने अपनी इस प्रेस रिलीज में आगे कहा है कि उनकी प्राथमिकता टी20 वर्ल्डकप 2026 के सफल आयोजन पर है। लेकिन इसके साथ ही वह पाकिस्तान के हितों की रक्षा करने पर भी ध्यान देने वाला है। इसके आगे आईसीसी ने पाक बोर्ड को समाधान तलाशने को कहा है।

आईसीसी की ओर से कहा गया है कि, “आईसीसी की प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का सफल आयोजन करना है, जो पीसीबी सहित इसके सभी सदस्यों की जिम्मेदारी भी होनी चाहिए। इसके चलते हुए अब आईसीसी पीसीबी से सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करने वाले पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तलाशने की अपेक्षा करती है।
आइए जानते हैं क्यों पीछे हटा पाकिस्तान :-

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मोहसिन नकवी के बीच पिछले सोमवार यानि 26 जनवरी को एक बैठक हुई थी। इसके बाद नकवी ने यह ट्वीट किया था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्डकप 2026 में भागीदारी पर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी को लिया जाएगा। क्यूंकि बांग्लादेश बनाम आईसीसी प्रकरण में पीसीबी ने बीसीबी का साथ दिया था। इसके चलते हुए ही अब पाकिस्तान ने अपना विरोध दर्ज करते हुए भारत के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

