T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज मंगलवार, 10 फरवरी को 12 वां मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम और USA क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने अपने कप्तान सलमान आगा की अगुवाई में अपने पहले मैच में नीदरलैंड की टीम को हराया था।
जबकि दूसरी तरफ USA की टीम को अपने पिछले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। आइए इस मैच से जुड़ी अहम बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
टी-20 विश्व कप 2025 में पाकिस्तान को हरा चुका है USA :-
साल 2024 के टी-20 विश्व कप में इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था। तब उस मैच में खेलते हुए USA की टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी। उस समय यह मैच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया था। उस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे।

तब पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने 43 गेंदों में 44 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में USA की टीम ने पूरे ओवर खेलने के बाद 3 विकेट खोकर 159 रन ही बनाए थे। इसके बाद खेले गए सुपर ओवर में USA की टीम को जीत मिली थी।
ऐसी हो सकती है आज पाकिस्तान की टीम :-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने पहले मैच में नीदरलैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए संघर्षपूर्ण जीत मिली थी। उस मैच में स्टार बल्लेबाज बाबर आजम समेत पाकिस्तानी टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था। तभी तो आज के इस मैच में बाबर अच्छी पारी खेलकर अपनी फॉर्म को हासिल करना चाहेंगे।

पाकिस्तान की संभावित एकादश : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, और अबरार अहमद।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है USA की टीम :-
USA क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। तब वह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। उस मैच में उनको एक भी विकेट नहीं मिला था। लेकिन आज के इस मैच में USA की टीम अपने इस प्रमुख तेज गेंदबाज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

USA की संभावित एकादश : एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, और सौरभ नेत्रवलकर।
कैसी रहने वाली है आज सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच :-

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की पिच में पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव देखने को मिला है। तभी तो आज ऐसे में दोनों टीमों को अपनी अंतिम एकादश तय करने से पहले पिच की स्थिति का अच्छी तरह से आकलन करना होगा। वहीं इस पिच पर आज के इस मैच में स्पिनरों की अहम भूमिका रहने की संभावना है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150+ रन के स्कोर पर भी अच्छा मैच होने की उम्मीद है।
कैसा रहेगा आज कोलंबो का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 10 फरवरी को कोलंबो में कुछ बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में मैच बिना किसी खलल के होने की संभावना है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और USA क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में शाम 7बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आज होंगी नजरें :-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने पिछले मैच में 31 गेंदों में 47 रन की उपयोगी पारी खेली थी। तभी तो आज उनके ऊपर पाकिस्तान की टीम को एक बार फिर से अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

जबकि पिछले मैच में सलमान मिर्जा ने 24 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की थी। इसके अलावा अमेरिका टीम के तेज गेंदबाज वान शल्कविक ने भारत के खिलाफ खेले पिछले मैच में 4 विकेट लिए थे। तभी तो आज के इस मैच में वह एक बार फिर से पाकिस्तान के बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

