इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन अपने ऑलराउंड खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्होंने 2018 में इंग्लिश टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और तभी से वे तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं, लेकिन व्हाइट बॉल में तो उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। अपने प्रदर्शन से वो इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप जिता चुके हैं। वो 2022 टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

आईपीएल में सैम ने 2019 में Punjab Kings के लिए डेब्यू किया। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने अपने ऑलराउंड अंदाज से सभी को प्रभावित किया। तब से ही उनके टैलेंट की चर्चा हमेशा हो रही है।

IPL 2026 में सैम करन की टीम

सैम करन IPL 2026 में Rajasthan Royals टीम का हिस्सा हैं। 2019 में पंजाब ने उन्हें कम प्राइस में खरीदा था और तब से लेकर वो सिर्फ दो ही फ्रेंचाइज़ी के लिए खेले हैं। लेकिन इस सीजन वो फिर से पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

सीएसके और राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 से पहले आपस में ट्रेड किया, जिसमें आरआर ने संजू सैमसन के बदले रविंद्र जडेजा और सैम करन को लिया था।

Sam Curran आईपीएल में किन-किन टीमों के लिए खेले हैं?

सैम करन ने अपने आईपीएल करियर में 2 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है और अब तीसरी टीम के लिए खेलने वाले हैं। वो 2019 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। इसके बाद 2019-20 में वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। 2022 में वापस पंजाब ने उन्हें खरीदा, लेकिन 2025 में एक बार फिर Chennai Super Kings की टीम में वापस आ गए। इस बार वो इन दोनों के अलावा राजस्थान रॉयल्स में खेलते हुए दिखेंगे।

सैम करन की आईपीएल प्राइस

सैम करन का आईपीएल प्राइस समय के साथ बढ़ता गया है। उन्हें 2019 में Punjab Kings ने 7.20 करोड़ में खरीदा था। अगले दो सीजन वो चेन्नई के लिए 5.20 करोड़ में खेले।

2023-24 में पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ में खरीदा था। 2025 में चेन्नई ने उन्हें सिर्फ 2.50 करोड़ में टीम में शामिल किया था। अब वो राजस्थान में भी इतनी रकम में ही ट्रेड हुए हैं।

सैम करन के आईपीएल आंकड़े

सैम ने आईपीएल में अब तक 64 मैचों में 997 रन बनाए हैं। उनके करियर में 6 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 24.92 और स्ट्राइक रेट 136.38 है। वहीं गेंदबाजी में करन ने 59 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका औसत 34.45 का और इकॉनमी 9.73 की रही है। वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक हैट्रिक भी ले चुके हैं।

सैम करन का कप्तानी रिकॉर्ड

सैम करन ने आईपीएल में सिर्फ 11 मैचों में कप्तानी की है, जो उन्होंने Punjab Kings के लिए की थी। उनका कप्तानी रिकॉर्ड औसत रहा। उनकी टीम को 5 मैचों में जीत और 6 मैचों में हार मिली थी। उनकी कप्तानी के दौरान जीत प्रतिशत मात्र 45.45% रहा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version