Wednesday, February 11

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 का 7वां मैच आज सोमवार, 9 फरवरी को स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता में खेला जाने वाला है। वहीं यह आज ग्रुप-C का मुकाबला होगा। इससे पहले स्कॉटलैंड अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 रनों से हार चुकी है। इसके चलते हुए आज इस मैच को स्कॉटलैंड की टीम को हर हाल में जीतना ही होगा। जबकि इटली की टीम इस टूर्नामेंट में आज पहली बार जी भाग ले रही है। आज वह इस स्कॉटलैंड की टीम को कड़ी टक्कर देना चाहेगी। इससे पहले आइए इस मैच का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

इन दोनों के बीच स्कॉटलैंड का पलड़ा रहा है भारी :-

स्कॉटलैंड और इटली की टीम के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2012 में खेला गया था। तब से लेकर अभी तक इन दोनों के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 मैच में स्कॉटलैंड को जीत मिली है।

Scotland Cricket Team
Scotland Cricket Team

जबकि 1 मैच को ही इटली की टीम जीत पाई है। इसके अलावा इन दोनों के बीच आखिरी मैच जुलाई 2025 में खेला गया था। तब उस मैच को इटली की टीम ने 12 रन से जीता था। लेकिन उससे पहले लगातार 3 मैच में इटली की टीम को स्कॉटिश टीम से हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसी हो सकती है आज इटली की प्लेइंग इलेवन :-

इटली के मौजूदा खिलाड़ी जे.जे. स्मट्स को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। तभी तो आज इस मैच में इटली की टीम को भी उनसे काफी उम्मीद होगी। क्यूंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए 16 टी-20 मैच में 211 रन बनाए हैं और 4 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा इटली टीम की गेंदबाजी भी इस समय काफी अच्छी नजर आ रही है।

Italy cricket team
Italy cricket team

इटली की संभावित एकादश : जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जे.जे. स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मानेन्टी, बेन मानेन्टी, जियान-पिएरो मीडे (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, जसप्रीत सिंह, अली हसन और क्रिशन कलुगामागे।

इन खिलाड़ियों को मौका दे सकस्ति है आज स्कॉटलैंड की टीम :-

इससे पहले मैच में भी ब्रैड करी ने वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ काफी शानदार गेंदबाजी की थी। उस मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया था। तभी तो आज वह इटली के खिलाफ भी अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। जबकि कप्तान रिची बेरिंगटन ने 24 गेंदों में 42 रन बनाए थे। वहीं आज उनसे भी स्कॉटलैंड की टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Scotland cricket team
Scotland cricket team

स्कॉटलैंड की संभावित एकादश : जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वॉट, ब्रैड करी और सफयान शरीफ।

कैसा यहेगा आज पिच का मिजाज :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनाई जाती है। तभी तो इस टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। लेकिन मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।

Eden Gardens Stadium Pitch Report
Eden Gardens Stadium Pitch Report

इसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है। इससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन है।

कैसा रहेगा आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 9 फरवरी को कोलकाता में मौसम साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 16 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में सभी दर्शकों को पूरा मैच आराम से देखने को मिलेगा।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी आज नजरें :-

पिछले 10 मैचों में खेलते हुए मानेन्टी ने कुल 229 रन बनाए हैं। जबकि मोस्का ने भी अपने 10 मैचों में 158.15 की स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं। इसके अलावा स्कॉटलैंड की तरफ से मुन्सी ने भी अपने पिछले 10 मैचों में 287 रन बनाए हैं।

Crishan Kalugamage
Crishan Kalugamage

जबकि मैकमुलेन भी अपने 10 मैचों 261 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा कलुगामागे ने 9 मैचों में खेलते हुए 15 विकेट लिए हैं। जबकि इसी तरह लीस्क ने भी अपने 7 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। तभी तो आज के इस मैच में इन सभी खिलाड़ियों पर एक बार फिर से सभी की नजरें रहने वाली हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इसके चलते हुए आज भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version