SKY Catch: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया भारत ने इस मुकाबले को अंतिम जीता। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर ने हार्दिक पंड्या के द्वारा फेंकी गई गेंद को हिट कर दिया था और गेंद लगभग लगभग बाउंड्री के पार जाती दिख रही थी। लेकिन वहां पर खड़े भारतीय स्टार सूर्यकुमार यादव ने छलांग लगाकर असंभव कैच को संभव बना दिया और डेविड मिलर को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
मिलर के आउट होते ही भारतीय टीम ने लगभग ये मैच अपने नाम कर लिया था और बाद में ऐसा ही हुआ और भारत ने साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया।
SKY Catch: आखिरी ओवर में पलटा मैच
SKY Catch: साउथ अफ्रीका की तरफ से अंत में बल्लेबाजी का मोर्चा सँभालने के लिए हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर जैसे दिग्गज बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत के आन मान शान कहे जाने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने इस ओवर में महत्वपूर्ण विकेट निकालकर भारत को कुछ देर के लिए राहत की साँस दी।

ये विकेट गिराने के बाद भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर लिया था, लेकिन भारत के लिए खतरा बन कर बैटिंग कर रहे डेविड मिलर थे जो अभी भी क्रीज पर मौजूद थे। आखिरी ओवर में अफ्रीका को जीत के लिए 16 रनों की आवश्यकता थी और डेविड मिलर स्ट्राइक पर थे।

भारत की तरफ से गेंदबाजी का कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में थी। हार्दिक ने पहली गेंद मिलर को डालीं और मिलर ने पूरी ताकत के साथ इस गेंद को उठाकर बाउंड्री की तरफ भेज दिया। सभी को एक समय तो ऐसा लगा की ये गेंद बाउंड्री के पार चली गयी है, लेकिन गेंद बाहर जाती तो कैसे वहां पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने लंबी छलांग लगाते हुए उस गेंद को पकड़ लिया और भारत के लिए जीत के हीरो बन गये।
SKY Catch: उतार चढ़ाव भरा रहा पूरा मैच
SKY Catch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस के मैदान पर बहुत ही रोमांचक मुकाबल खेला गया। इस मैच को शायद ही कोई भूल पाए, यह मैच पूरे टूर्नामेंट का सबसे शानदार मैच था और ये मैच एकदम फाइनल की तरह ही खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में साउथ अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा

साउथ अफीका की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह शुरू से ही पूरे मूड में बल्लेबाजी कर रही थी और एक समय ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका आसानी से ये मुकाबला अपने नाम कर लेगा। भारतीय टीम और भारतीय फैंस पूरी तरह से निराश हो चुके थे। क्यूंकि जिस तरीके से अफ़्रीकी बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे उससे सभी को ऐसा ही लग रहा था।
आखिरी के 5 ओवेरों में अफीका को जीत के लिए मात्र 30 रनों की जरुरत थी।भारतीय गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच के जबरजस्त प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अफ्रीका पर 7 रनों से जीत हासिल की और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के चैंपियन बन गए।
SKY Catch: सूर्यकुमार के कैच को लेकर अफ्रीका मीडिया में मचा है हड़कंप

SKY Catch: डेविड मिलर का कैच को लेकर साउथ अफीका मीडिया में आक्रोश भरा हुआ है। उनका मानना है कि जब सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर कैच पकड़ा तो उनका पैर बाउंड्री पर टच हो गया था और बाउंड्री रो को खिसकाया गया था।
जब भी बाउंड्री पर कोई भी कैच जाता है तो उसकी पूरी तरह से निरक्षण किया जाता है। लेकिन मैच के दौरान सब कुछ भारत के पक्ष में कर दिया गया। जिसकी वजह से हम भारत से यह फाइनल मुकाबला हार गए उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भी निशाने पर लेते हुए कहा है कि ये सब उनकी ही प्लानिंग थी।
यह भी पढ़ें:- IPL 2025 Mega Auction: IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने किया ऐलान, इस तारीख को आयोजित किया जाएगा मेगा ऑक्शन







