टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किए और उसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। तो चलिए जानते हैं कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कौन कौन से अवॉर्ड किन किन खिलाड़ियों को मिले हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी अवार्ड
विजेता– इंडिया
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर 2026 का टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई हैं। उनके नाम अब 3 टाइटल हो गए हैं।
उपविजेता– न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसके चलते वो फाइनल में जगह बनाने में सफल हुई थी। लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा हैं।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट– संजू सैमसन (भारत)
संजू सैमसन ने भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुरुआती मुकाबलों में प्लेइंग 11 में शुरुआत नहीं की थी लेकिन उसके बाद उन्हें न सिर्फ टीम में जगह दी गई बल्कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया।
संजू ने पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में 97 रनों की नाबाद पारी के चलते सेमीफाइनल में जगह बनाई। उसके बाद सेमीफाइनल में सैमसन ने 89 रनों की पारी खेली और फाइनल में फिर से 89 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को फाइनल जिताने में भूमिका निभाई।
प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल)– जसप्रीत बुमराह (इंडिया)
जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। बुमराह ने इस मैच में 4 विकेट लिए और मैच भारत की झोली में डाला।
मोस्ट रन इन टी20 वर्ल्ड कप 2026: साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 383 रन
मोस्ट विकेट इन टी20 वर्ल्ड कप: जसप्रीत बुमराह
हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर: युवराज सामरा (कनाडा) 110 रन
बेस्ट बैटिंग एवरेज: ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे), 146
बेस्ट गेंदबाजी आंकड़े: रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज), 5/20
बेस्ट बॉलिंग एवरेज: जोश लिटिल (आयरलैंड), 5.33
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

